Pune | सांगवी, चिखली और हिंजवड़ी में तीन सड़क दुर्घटना ; एक की मौत, दो जख्मी 

पुणे (Pune News) : सांगवी (Sangvi), चिखली (Chikhli) और हिंजवड़ी (Hinjewadi) परिसर में तीन अलग-अलग दुर्घटनाये हुई है। इन घटनाओं (Pune) में एक बाइक सवार की मौत (Death) हो गई जबकि दो लोग जख्मी हो गए।  इस मामले में रविवार को सांगवी, चिखली और हिंजवड़ी पुलिस स्टेशन (Hinjewadi Police Station) में शिकायत दर्ज कराई (Pune) गई।

इस दुर्घटना में मरने वाले बाइक सवार व्यक्ति का नाम शरद पंडित कांबले (Sharad Pandit Kamble) (उम्र 40, नि – दत्तनगर कॉलोनी, रहाटनी फाटा, कालेवाडी) है। पुलिस हवलदार सतीश मापारी (Police Constable Satish Mapari) ने इस मामले में सांगवी पुलिस स्टेशन (Sangvi Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शरद कांबले शुक्रवार 5 नवंबर पुणे (Pune) से वाकड़ की तरफ जा रहे थे।  औंध हॉस्पिटल (Aundh Hospital) के पास पोस्ट ऑफिस के सामने उनकी बाइक स्लीप कर गई और वे नीचे गिर गए।  इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण उनकी मौत हो गई।  सांगवी पुलिस (Sangvi Police) मामले की जांच कर रही है।

 

बापू नाना तापकीरे (Bapu Nana Tapkire) (उम्र 50, नि – मिलिंदनगर, ओटास्कीम, निगड़ी ) ने चिखली पुलिस स्टेशन (Chikhali Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है। इसके अनुसार रिक्शा चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।  शिकायतकर्ता अपने पत्नी के साथ रिक्शे से चिखली के पाटिल नगर अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे।  इस दौरान आरोपी रिक्शा चालक ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते आगे जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी।  इस घटना में रिक्शा चालक जख्मी हो गए।  चिखली पुलिस (Chikhli Police) मामले की जांच कर रही है।

 

नेरे में शनिवार 6 नवंबर की शाम सवा चार बजे दुर्घटना हुई।  इस घटना में जख्मी हुई महिला ने हिंजवड़ी पुलिस स्टेशन (Hinjewadi Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है।  शिकायत के आधार पर संतोष बबन वाघोले (Santosh Baban Waghole) (उम्र 31, नि – दारुम्ब्रे ) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फोर व्हीलर  लापरवाही से चला रहा था।  इसी दौरान महिला को चोट लगी।  हिंजवड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Indian Fisherman Killing | महाराष्ट्र के मछुआरों पर फायरिंग में एक की मौत, पाकिस्तानी नौसेना के 10 कर्मचारियों पर केस दर्ज