Pune Rural Police | डेंगू से बारामती की महिला पुलिसकर्मी की पुणे में मौत, दस दिन का शिशु हुआ बेसहारा

बारामती : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Pune Rural Police | बारामती शहर पुलिस स्टेशन में महिला पुलिसकर्मी की डेंगू से आज मंगलवार सुबह मौत हो गई। मृत महिला पुलिसकर्मी का नाम शीतल जगताप गलांडे है। उनका पुणे के केईएम हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। उनके निधन से केवल दस दिन का शिशु बेसहारा हो गया है। शीतल की मौत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हलचल मच गई। (Pune Rural Police)

 

शीतल प्रसूति के कारण छुट्टी पर थी। दस दिन पहले उन्होंने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया था। प्रसूति के बाद उन्हें डेंगू हो गया था। इसके उपचार के लिए उन्हें केईएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उपचार के दौरान आज सुबह उनका निधन हो गया ।

 

शीतल शहर पुलिस स्टेशन में कंप्यूटर विभाग में काम करती थी।
पुलिस विभाग के अनुशासन प्रिय व जोखिम और शारीरिक परिश्रम वाला काम वो करती थी।
वह अपने पीछे पति, एक बेटी और एक दस दिन पहले जन्मे बेटे को छोड़कर गई है। (Pune Rural Police)

 

उनका सरकारी नियमो के तहत पणदरे में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सितंबर में पुणे में डेंगू के मामले बढ़े पुणे शहर और आसपास के परिसर में
फिलहाल मूसलाधार बारिश होने के कारण सितंबर महीने में डेंगू के मरीजों में भारी वृद्धि हुई है
इस महीने में शहर की सीमा में डेंगू के 41 मरीज दर्ज किए गए है।
डेंगू के 509 संदिग्ध मरीज मिले है।
पुणे मनपा की सीमा में डेंगू के कारण एक भी मरीज की मौत नहीं होने
की जानकारी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी गई है ।

 

Web Title :- Pune Rural Police | lady police officer who delivers baby ten days ago dies of dengue in baramati pune rural police dept

 

इसे भी पढ़ें

 

Pune Pimpri Crime | साईरंग डेवलपर्स के के.आर. मलिक सहित उसके बेटे पर और एक ठगी का केस दर्ज

Maharashtra Police | गणेश विसर्जन जुलूस में खाकी वर्दी में पुलिस के नाचने पर विवाद, DGP कार्यालय ने दिया यह निर्देश

Police Personnel Suspended | …इसलिए पुणे शहर पुलिस विभाग के 3 पुलिसकर्मी का आनन फानन में निलंबन