Pune Rural News : शिरूर में युवक पर फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक

शिरूर : ऑनलाइन टीम – शिरुर शहर में गोलीबारी होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यह फायरिंग भीड़भाड़ वाले जगह पर एक युवक पर की गयी। हालांकि युवक बाल-बाल बच गया। इस घटना के बाद पुरे परिसर में खलबली मच गयी है।

शिरूर पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, (दि.26) मंगलवार शाम के समय प्रविण गोकुळ गव्हाणे (24, नि.पाबळ फाटा) बुलेट मोटरसायकल पर सी.टी.बोरा कॉलेज रोड पर व्हीजन स्कुल  के पास से जा  रहा था। उस वक़्त अव्हेंजर बाइक में दो अज्ञात व्यक्ती आये और प्रवीण के बाइक को रोका। इस दौरान एक व्यक्ती के हाथ पर कोयता था। बाइक पर तीन लोग बैठे थे। एक के हाथ में कोयता,  एक के हाथ में पिस्तौल और तीसरे व्यक्ती ने तलवार पकड़ रखा था।

इन हमलावरों ने फिर्यादी गव्हाणे पर कोयते से वार करने की कोशिश की। हालांकि वह गाड़ी छोड़कर भागने लगा तभी आरोपियों ने उस पर गोली चला दी। हालांकि इस हमले में वह बाल-बाल बच गया।

इस मामले में प्रविण गव्हाणे ने शिरुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनव देशमुख देशमुख, बारामती विभाग के अपर पुलिस अधीक्षक मिलिंद मोहिते, दौंड विभाग के उपविभागीय पुलिस  अधिकारी राहुल धस सभी शिरूर पुलिस  स्टेशन पहुंचे।