Pune | पुणे के आलंदी रोड पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर विपरीत दिशा में बुलेट चलाना जानलेवा साबित हुआ; दुर्घटना में सहयात्री की मौत 

पिंपरी : Pune | विपरीत दिशा में जा रहे तीन वाहनों का एक्सीडेंट (Accident)  हुआ है।  इस घटना में एक व्यक्ति की मौत (Death) हो गई है। दिघी के आलंदी रोड (Alandi Road) में विट्ठल मंदिर के पास गुरुवार की दोपहर यह दुर्घटना हुई।  विपरीत दिशा में खड़ी कार के दरवाजे को विपरीत दिशा से आई बुलेट ने जोरदार टक्कर मार दी।  बुलेट में साथ में सवार व्यक्ति नीचे गिर गए और इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही टेम्पो के नीचे आ गए।  इस घटना (Pune) में बुलेट के सहयात्री की मौत हो गई।

मृतक का नाम राम बालासाहेब बागल (Ram Balasaheb Bagal) (उम्र 24 ) है।  इस मामले में किशोर राजेंद्र बागल (Kishore Rajendra Bagal) (नि – दिघी), सूरज जगन्नाथ घुले (Suraj Jagannath Ghule) (उम्र 26, नि – बोपखेल ), सुमित कालिदास परांडे (Sumit Kalidas Parande) (उम्र 28, नि – दिघी गावठाण ), टेम्पो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  इस मामले में पुलिसकर्मी बाबाजी जाधव (Police Babaji Jadhav) ने दिघी पुलिस स्टेशन (Dighi Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राम और किशोर चचेरे भाई है।  दोनों बुलेट से जा रहे थे।  किशोर बुलेट चला रहे थे।  वे  ट्रैफिक नियमों उल्लंघन कर विपरीत दिशा से जा रहे थे।  सड़क के विपरीत दिशा में सूरज और सुमित ने अपनी कार पार्क की थी।  उन्होंने कार की बाई तरफ का दरवाजा खोल रखा (Pune) था।  इसी दरवाजे को बुलेट ने जोरदार टक्कर मार दी।  इस घटना में बुलेट में पीछे बैठे राम नीचे गिर गए।  इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक टेम्पो ने उन्हें कुचल दिया।  इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

Sangli Crime | सांगली के शातिर पाटिल गैंग पर पुलिस सुप्रीटेंडेंट दीक्षित गेडाम द्वारा मकोका की कार्रवाई