Pune: आरटीओ एजेंट ने युवक को लगाया डेढ़ लाख का चूना, FIR दर्ज

टूरिस्ट गाड़ी को प्राइवेट रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आरटीओ एजेंट ने युवक को लगभग 1 लाख 47 लाख का चूना लगाया। इस मामले में संबंधित आरटीओ एजेंट पर बंडगार्डन पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है।

इस मामले में अजीम मिसार इबुशे (उम्र 28, नि. कोल्हापुर) ने बंड गार्डन पुलिस थाने में शिकायत दी है। इसके अनुसार विशाल अर्जुन सोनवणे (नि. थिटे बस्ती, खराड़ी) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बंडगार्डन पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अज़ीम की मोटर टूरिस्ट है। इसलिए उसने आरोपी विशाल से मुलाकात कर वाहन की आरटीओ कार्यालय में निजी रजिस्ट्रेशन करने की मांग की थी। आरोपी विशाल ने अज़ीम से कहा कि इस काम के लिए 1 लाख 25 हजार और व्यक्तिगत 5 हजार रुपये का खर्च आएगा। इसके अनुसार शिकायतकर्ता ने विशाल को एनएफटी के माध्यम से 1 लाख 47 हजार रुपये ट्रांसफर किया। हालांकि इसके बाद भी आरोपी ने वाहन का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया। इसलिए शिकायतकर्ता ने आरोपी को फोन किया। तब आरोपी ने कहा कि मैं तुम्हारा काम नहीं कर सकता हूँ। ऐसा कहकर उसने शिकायतकर्ता के साथ लगभग डेढ़ लाख की ठगी की। बंडगार्डन पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।