Pune | डाका डालकर फरार आरोपी 41 वर्ष के बाद पुलिस के  जाल में ; जाल बिछाकर किया गिरफ्तार 

लोणी कालभोर (Loni Kalbhor News), 17 सितंबर : कानून के हाथ बहुत लंबे होते है, यह कहावत एक घटना (Pune) से  सही साबित हुई है।  1980 में डाका डालकर कैश और गहने लेकर फरार हुए  आरोपी को पुलिस (Police) ने 41 वर्ष के बाद गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।  आरोपी इतने सालों तक पुलिस को चकमा देता रहा।  इसके बाद अब पुलिस ने उसका सुराग लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अंकुश माणिक गायकवाड़ (Ankush Manik Gaikwad) (उम्र 58 ) है।  वह सोलापुर (Solapur) जिले के करमाला तालुका के खड़की का रहने वाला है।  आरोपी ने अपने आठ साथियों की मदद से दौंड के ;पास डाका डाला था।  इस घटना (Pune) के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे।  लेकिन आरोपी गायकवाड़ सहित तीन लोग 41 वर्ष से फरार थे।

 

पुलिस सुप्रीटेंडेट डॉ. अभिनव देशमुख (Superintendent of Police Dr. Abhinav Deshmukh) ने काफी समय से फरार आरोपियों की तलाश करने का आदेश दिया था।  इस आदेश के तहत पुलिस (Police) ने पुराने फरार आरोपियों की तलाश शुरू की थी।  इसी दौरान फरार आरोपी गायकवाड़ के करमाला के खड़की रोड पर होने की जानकारी मिली।

इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर अंकुश गायकवाड़ को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस पूछताछ में आरोपी ने 1980 में यवत में डाका डालने का अपराध कबूल किया है।  इस मामले के दो आरोपी अभी भी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।  घटना की जांच पुलिस कर रही है।

 

 

Pune Crime | पुणे के उंड्री में जमानत पर छूटे गुंडे सूरज रसाल पर गैंग दवारा कोयते से हमला ; जान से मारने का प्रयास

Crime News | उल्हासनगर फिर से सहमा ! 6 वर्षीय बच्ची से मामा ने किया बलात्कार ; 2 महीने बलात्कार किये जाने का संदेह