Pune :  पुणे में रिक्शा चालक ने धारदार हथियार से किया दोस्त पर वार, इलाज के दौरान मौत, दिए थे 10 लाख

पुणे : रिक्शा चालक ने प्रेस करने वाले अपने दोस्त शर्मा को 10 लाख रुपये दिए थे। वो पैसे वापस न करने पर दोनो के बीच हुए विवाद में रिक्शा चालक ने शर्मा पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। पिछले महीने यह घटना हुई थी। गंभीर रूप से घायल शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अब इस वारदात में हत्या का मामला दर्ज किया है।

इंद्रनील चंद्रभूषण शर्मा (उम्र 40) की हत्या हुई है। इस मामले में प्रवीण शंकर कडू (उम्र 37) को गिरफ्तार किया गया है। वह अभी न्यायालयीन कस्टडी में है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रवीण रिक्शा चालक है और इंद्रनील प्रेस करने का काम करता था। उन दोनो की पहचान थी। इंद्रनील ने प्रवीण से 10 लाख रुपये लिए थे, लेकिन वो वापस नहीं कर रहा था, ऐसा प्रवीण ने पुलिस से कहा। पैसे वापस नहीं दे रहा था इसलिए दोनो में विवाद होता था। पिछले महीने 22  मार्च को फिर से दोनो के बीच पैसे को लेकर विवाद हुआ। इस समय प्रवीण ने धारदार हथियार से इंद्रनील पर वार किया। इसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। इस मामले में डेक्कन पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर प्रवीण को गिरफ्तार किया था। उसे न्यायालयीन कस्टडी में रखने का आदेश दिया गया था। वही इंद्रनील का इलाज चल रहा था। हालांकि कल उसकी मृत्यु हो गई। उसके बाद पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा को बढा दिया। इस मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक बाबासाहेब झरेकर कर रहे हैं।