Pune | पुणे के श्रीमंत दगडूसेठ गणपति बाप्पा के गणेश भक्त दवारा 10 किलो का सोने का मुकुट अर्पित 

पुणे (Pune News), 11 सितंबर : श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई गणपति (Shreemant Dagdusheth Halwai Ganpati) को एक गणेश भक्त (Pune) ने 10 किलो सोने का मुकुट (Gold crown) अर्पण किया है।  इस मुकुट पर विभिन्न प्रकार की  डिजाइन है। इस पर नक्काशी का भी काम किया गया है। गणेश उत्सव (Ganesh Utsav) के पहले दिन गणपति (Pune) को यह मुकुट पहनाई गई।

 

मंगलमूर्ति मोरया के जयघोष के साथ लोगों की मौजूदगी में श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई गणपति मंदिर (Shreemant Dagdusheth Halwai Ganpati Temple) में श्री की प्राण प्रतिष्ठा की गई। कोरोना की  वजह से मंदिर बंद होने के कारण चुनिंदा ट्रस्टी की उपस्थिति और ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक गोडसे (Ashok Godse) के हाथों सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर यह समारोह सम्पन्न हुआ। उत्सव की अवधि में मंदिर मंद रहेंगे। इसलिए कार्यकर्ता दर्शन के लिए मंदिर नहीं जाएंगे। यह बड़ा निर्णय ट्रस्ट की तरफ से लिया गया है।

गणेश चतुर्थी के दिन आये भक्तों ने मंदिर में आकर्षक रोशनाई देखने के साथ सड़क से बाहर से दर्शन कर जल्द से जल्द कोरोना संकट दूर हो, ऐसी प्रार्थना की। दर्शन के लिए आये भक्तों से हार, फूल, पेड़ा, नारियल भी स्वीकार नहीं किये जाएंगे और न ही प्रसाद दिया जाएगा। इसलिए भक्त उत्सव अवधि में भीड़ नहीं करे और ऑनलाइन दर्शन (Online Darshan) का लाभ उठाये। यह अपील ट्रस्ट की तरफ से की गई है।

 

 

 

Pune | पुणे के चासकमान डैम फिर से  पूरा भरा, नदी किनारे के गांवों में रहने वालों को सतर्क रहने की चेतावनी

Ganesh Utsav 2021 | पुणे में ड्रोन पर बप्पा की शोभायात्रा (Video)