Pune Rains | पुणे में बाढ़ का खतरा टला! मुठा नदी से पानी निकासी 18 हजार से 4 हजार पर आया (Video)

पुणे : (Pune Rains) पानशेत, वरसगांव, खडकवासला, टेमघर डैम (Panshet, Varasgaon, Khadakwasla, Temghar Dam) परिसर में गुरुवार को हुए जोरदार बारिश की वजह से खडकवासला डैम (Khadakwasla Dam) से रात में 18 हजार क्यूसेक पानी मुठा नदी में छोड़ा गया। (Pune Rains) इसलिए मुठा नदी का पानी किनारे से बहने लगा था। उसी समय बारिश और तेज हो गई और डैम से और पानी छोड़ना पड़ा। इसलिए पुणे (pune) शहर में बाढ का खतरा बढ गया। अच्छी बात यह है कि रात में बारिश कम हुई और सुबह खडकवासला डैम (Khadakwasla Dam) से मुठा नदी (Mutha River) में छोड़े जानेवाले पानी की मात्रा 4 हजार 230 क्यूसेक तक कम किया गया। इसलिए पुणे में तत्काल बाढ़ का खतरा टल गया।

गुरुवार रात खडकवासला डैम से 18 हजार 491 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसलिए पुणे मनपा ने तत्काल नदी किनारे रह रहे लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी है। खडकवासला डैम से छोड़ा गया पानी आधी रात के बाद पुणे शहर में अअया। इसलिए शिवणे-नांदेड पुल पानी में डूब गया। साथ ही डेक्कन जिमखाना का बाबा भिडे पुल भी पानी में डूब गया। नदी किनारे का रास्ता पूरी तरह से पानी में डूब गया है। डेक्कन जिमखाना में नदी किनारे कई लोग अपनी गाड़िया पार्क करते हैं। रात में पार्क की गई कई गाड़ियां पानी में फंसी है। आज सुबह 7 बजे नदी लबालब भरी हुई थी। कुछ समय बाद यह पानी कम होने लगा।

वरसगांव व पानशेत डैम क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में 170 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वरसगांव 8 प्रतिशत, पानशेत 67 प्रतिशत भरा है। अभी पानशेत में से 1057 क्यूसेक और वरसगाव डैम से 1032 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। टेमघर परिसर में 270 मिमी बारिश दर्ज किया गया है। डैम अभी 41 प्रतिशत भरा हुआ है। डैम से 1490 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है।

खडकवासला डैम परियोजना के चारो डैम मिलाकर 1813 टीएमसी पानी भरा है। कुल 62 प्रतिशत पानी भरा हुआ है। पिछले वर्ष आज के दिन इन चारों डैम में सिर्फ 9.73 टीएमसी पानी था। दो दिन की बारिश से खडकवासला डैम में पानी दोगुना हो गया है।

हालांकि वरसगांव व पानशेत डैम से पानी छोडने की वजह से खडकवासला डैम 100 प्रतिशत भर गया है। इसलिए डैम से रात के 10 बजे 18 हजार 491 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया। बारिश तेज हुई तो खडकवासला डैम से और पानी छोड़ा जा सकता है।