Pune railway station | पुणे रेलवे स्टेशन का 97वे वर्ष में पदार्पण

पुणे: (Pune railway station) ब्रिटिश द्वारा निर्मित और हेरिटेज स्ट्रक्चर का दर्जा मिला पुणे रेलवे स्टेशन मंगलवार (27) को अपने 97वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। पुणे स्टेशन (Pune railway station) मुंबई-ठाणे के बाद राज्य का सबसे पुराना स्टेशन है।

प्रारंभ में मुंबई-पुणे मार्ग तक सीमित पुणे स्टेशन का समय के साथ विस्तार हुआ। हालांकि कोरोना की वजह से फिलहाल सीमित संख्या में ट्रेनें और यात्री हैं, लेकिन हमेशा इस स्टेशन से करीब 225 ट्रेनों की सेवा जारी रहती है और करीब दो लाख यात्रियों की आवाजाही होती है। पुणे स्टेशन के विस्तार की एक सीमा होने की वजह से हडपसर रेलवे स्टेशन को अब विकसित किया जा रहा है।

पुणे रेलवे स्टेशन को अंग्रेजों ने 1915 में डिजाइन किया था। वास्तुकार पी. विल्सन के मार्गदर्शन में यह स्टेशन 1925 में बनकर तैयार हुआ था। इस स्टेशन का उद्घाटन समारोह मुंबई के गवर्नर सर लेस्ली विल्सन की मौजूदगी में हुआ। इसके लिए मुंबई से पुणे के लिए स्पेशल ट्रेन लाई गई थी। उस समय इस स्टेशन के निर्माण में करीब 5 लाख 79 हजार रुपये की लागत आई थी। पुणे स्टेशन को 20 साल पहले मॉडल रेलवे स्टेशन के रूप में सम्मानित किया जा चुका है। एशिया की पहली डबल डेकर सिंहगढ़ एक्सप्रेस और पुणे-मुंबई रेलवे लाइन का विद्युतीकरण इस स्टेशन की देन है। रेलवे प्रवासी ग्रुप की अध्यक्षा हर्षा शाह ने कहा कि मंगलवार को स्टेशन की वर्षगांठ मनाई जाएगी।

 

Rain Alert | रायगढ़, रत्नागिरि सहित कोल्हापुर पर फिर से बारिश का संकट ; पुणे सहित छह में येलो अलर्ट 

राज्य में पिछले सप्ताह हुई बारिश ने कई जिलों में हाहाकार मचा दिया है।  बारिश थमने के बाद बाढ़ (flood )प्रभावित जिलों का जनजीवन पहले की  स्थिति में लौट रहा है। (Rain Alert )इसी बीच मौसम विभाग ने फिर से बारिश की चेतावनी दी है।  रायगढ़, रत्नगिरि, कोल्हापुर, सातारा (Raigarh, Ratnagiri, Kolhapur, Satara) सहित बाढ़ से बेहाल हुए जिलों में फिर से मूसलाधार बारिश का संकट मंडरा रहा है।  मौसम विभाग (Meteorological Department) ने 30 जुलाई तक बारिश होने की जानकारी दी है।  इसके तहत रायगढ़, रत्नागिरि, पुणे, कोल्हापुर (Raigarh, Ratnagiri, Pune, Kolhapur) इन छह जिलों के लिए येलो अलर्ट (Yellow alert) जारी किया गया है।  जबकि महीने के आखिरी दिन रायगढ़, रत्नागिरि में भारी बारिश का अनुमान है।  यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।