Pune Railway Division | ट्रेन में यात्री का छूटा हुआ बैग टीटी ने लौटाया

पुणे (Pune News) : एक यात्री ट्रेन (Train) में अपना बैग भूल गया। पुणे रेल मंडल (Pune Railway Division) के मुख्य टिकट निरीक्षक एन. वी. जोशी (N. V. Joshi) की सजगता से यात्री (Pune Railway Division) द्वारा कोच में छोड़ा गया बैग उसे वापस सौंपा गया।

एन. वी. जोशी विशेष गाड़ी संख्या 01040 गोंदिया – कोल्हापुर एक्सप्रेस (Gondia – Kolhapur Express) में पुणे (Pune) से कोल्हापुर (Kolhapur) तक ड्यूटी पर कार्यरत थे। गाड़ी में नियमित चेकिंग के दौरान उनकी नजर कोच संख्या A-1 में एक लावारिस बैग पर पड़ी जो सांगली में उतरे यात्री ने भूलवश सीट पर ही छोड़ दिया था। जोशी द्वारा बैग को सांगली स्टेशन (Sangli Station) पर रेल सुरक्षा बल (Railway Protection Force) के जवानों को सुपुर्द किया गया। इसके पश्चात यात्री से संपर्क कर तथा उचित सत्यापन के बाद बैग उसे वापस सौंप दिया गया। ड्यूटी स्टाफ की सजगता से यात्री को अपना बैग वापस मिला। यात्री ने रेलवे स्टाफ (railway staff) द्वारा किए गए इस त्वरित तथा सराहनीय कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

ड्यूटी के दौरान दिखाई गई सजगता एवं सतर्कता के लिए टिकट निरीक्षक एन. वी. जोशी को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील मिश्रा (Sunil Mishra) ने सम्मानित किया।

 

 

 

 

———————————————————————————————————————————

 

Pune Railway Division | पुणे रेल मंडल ने अगस्त में माल लदान में बनाया नया रिकॉर्ड

पुणे (Pune News) : पुणे रेल मंडल (Pune Railway Division) माल लदान के क्षेत्र में लगातार प्रयासरत है I मंडल (Pune Railway Division) द्वारा देश के अनेक क्षेत्रों में विभिन्न तरह की वस्तुओं का परिवहन (transportation) नियमित रूप से किया जाता है जिसमें ऑटोमोबाइल, शक्कर, पेट्रोलियम आदि उत्पाद शामिल हैI मंडल द्वारा मालगाड़ियों (freight trains) का सुगम परिवहन कर देश के विभिन्न क्षेत्रों में जरुरी वस्तुओं का पहुंचाना सुनिश्चित किया जाता हैI

 

Maharashtra Coronavirus Update | महाराष्ट्र में ‘इस’ दिन से शुरू होगी कोरोना की तीसरी लहर!