Pune Railway Division | पुणे रेल मंडल पर राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन

पुणे (Pune News) : पुणे रेल मंडल (Pune Railway Division) पर 01 सितंबर से 14 सितंबर  तक राजभाषा पखवाड़ा (Rajbhasha Pakhwada) का आयोजन किया गया हैI इसका शुभारम्भ मंडल कार्यालय में मंडल रेल (Pune Railway Division) प्रबंधक रेणू शर्मा (Renu Sharma) की उपस्थिति में किया गयाI इसी के साथ मानक अंग्रेजी –हिंदी शब्दकोश के प्रणेता फादर कामिल बुल्के की जयंती का भी आयोजन किया गयाI मंडल रेल प्रबंधक रेणू शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि पुणे मंडल (Pune Division) के रेल कर्मचारियों द्वारा अपने कार्य में हिंदी का प्रयोग सराहनीय हो रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आवाहन किया कि राजभाषा पखवाड़े के अवसर पर आयोजित विविध प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लें।

 

 इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी प्रकाश उपाध्याय (Prakash Upadhyay), नीलम चंद्रा (Neelam Chandra), वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील मिश्रा (Sunil Mishra) तथा राजभाषा अधिकारी डॉ. शंकरसिंह परिहार (Dr. Shankarsinh Parihar) उपस्थित थे।

 

शुभारम्भ के अवसर पर एक तकनीकी संगोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें यांत्रिक (‍डीजल) और संरक्षा विभाग द्वारा तकनीकी प्रस्तुतिकरण पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्‍यम से किया गया। डीजल शेड घोरपडी के सीनियर सेक्‍शन इंजीनियर वेणूगोपालराव तथा वरिष्‍ठ तकनीशियन पी.के. बरडे (P K barde) ने तकनीकी उपलब्धियों से अवगत कराया और सुरक्षा विभाग से देवेंद्र कुमार (Devendra kumar) मंडल संरक्षा अधिकारी ने गाड़ी सुरक्षा संबंधित जानकारी साझा की।

 

राजभाषा पखवाड़े के दौरान  पुणे मंडल (Pune Railway Division) पर  कार्यरत सभी अधिकारी और कर्मचारियों के लिए हिंदी निबंध, हिंदी वाक्, हिंदी टिप्पण आलेखन एवं प्रारूप लेखन, चित्र पर आधारित कहानी लेखन, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता और काव्य संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया हैं।

 

 

Pune | सुनील माने की ओर से नौकरी महोत्सव का आयोजन

PMRDA | पीएमआरडीए की विकास योजना पर अब तक 26,000 आपत्तियां