Pune Railway Division | उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुणे रेल मंडल के कर्मचारी सम्मानित                                              

पुणे (Pune News) :  66 वें रेल सप्ताह समारोह का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक (Pune Railway Division) कार्यालय,पुणे – इंद्रायणी सभागृह (Pune – Indrayani Auditorium) में बुधवार को किया गया।मंडल रेल प्रबंधक रेणू शर्मा (Divisional Railway Manager Renu Sharma) ने मंडल  (Pune Railway Division) के 357 कर्मचारियों को उनकी सराहनीय सेवाओं एवं कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया I

कार्यक्रम का प्रारंभ मंडल रेल प्रबंधक रेणू शर्मा ने मां सरस्वती की  प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया तथा उत्कृष्ट कार्य करनेवाले  357 रेलवे कर्मचारियों (Railway Employee) को व्यक्तिगत  तथा 7 ग्रुप अवार्ड मंडल रेल प्रबंधक पुरस्कार (Divisional Railway Manager Award) प्रदान किए। इस कार्यक्रम के दौरान कोविड – 19 से संबंधित दिशानिर्देशों का पालन  करते हुए सीमित संख्या में  कर्मचारियों  को कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र तथा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा बाकी के कर्मचारियों के पुरस्कार उनके शाखा अधिकारियों  द्वारा प्रदान  किए जायेंगे। इस अवसर पर मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रकाश उपाध्याय (Divisional Railway Manager Prakash Upadhyay), नीलम चंद्रा (Neelam Chandra) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे I

रेणू शर्मा ने सभी पुरस्कृत रेल कर्मचारियों को बधाई देते हुए सभी से रेल की प्रगति में और ज्यादा योगदान देने का आवाहन किया।इस कार्यक्रम का आयोजन कार्मिक विभाग द्वारा किया गया एवं समन्वय वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. तुशाबा शिंदे  (Dr. Tushaba Shinde) ने किया I कार्यक्रम का सूत्रसंचालन एवं आभार प्रदर्शन मंडल कार्मिक अधिकारी एन. एस. काजी (N. S. Qazi) ने किया।

 

Pune | झोपड़ी धारकों के लिए अच्छी खबर, 300 वर्ग फुट का मिलेगा फ्लैट

Pune | पुलिस बिल्डिंग के लिए अलग पानी लाइन का काम शुरू