Pune Railway Division | पुणे रेल मंडल पर मनाया गया रेलवे सुरक्षा बल का 37 वां स्थापना दिवस

पुणे (Pune News) : पुणे रेल मंडल (Pune Railway Division) पर रेलवे सुरक्षा बल (Railway Protection Force) का 37 वां स्थापना दिवस मनाया गया। पुणे (Pune) के स्पोर्ट्स ग्राउंड पर “राइजिंग डे” के अवसर पर रंगारंग परेड का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक रेणु शर्मा (Renu Sharma) की अध्यक्षता में हुए  इस विशेष कार्यक्रम में कई शाखाधिकारी, सहायक रेल सुरक्षा आयुक्त एस. के. गंगोपाध्याय (S. K. Gangopadhyay) एवं रेलवे सुरक्षा बल के सदस्यों के साथ अन्य कर्मचारियों ने गर्मजोशी से भाग लिया I  मंडल रेल प्रबंधक रेणु शर्मा ने यात्रियों एवं रेल संपत्ति की सुरक्षा में सदैव तत्पर रूप से कार्यरत रहने पर  रेल सुरक्षा बल के कार्यों (Pune Railway Division) की सराहना की I

कार्यक्रम के दौरान साइबर सतर्कता पर एक संदेशदायक नाटिका, ब्लड डोनेशन कैंप  के साथ छात्राओं के लिए सायबर सतर्कता पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया I रेल सुरक्षा बल के डॉग स्क्वाड (Dog Squad) ने एक आकर्षक “डॉग शो” प्रस्तुत किया जिसमें प्रशिक्षित कुत्तों द्वारा रोमांचित करने वाले मनमोहक करतब प्रस्तुत किए गए I

डॉग स्क्वाड स्टेशनों, गाड़ियों आदि जगहों पर किसी अप्रिय घटना को रोकने में रेल सुरक्षा बल सदस्यों को वास्तविक कार्य  करने में मददगार होता है I

 

 

 

—————————————————————————————————————————————————

 

Pune Railway Division | कई क्षेत्रों में शील्ड जीतने पर पुणे रेल मंडल में हर्षोल्लास

पुणे (Pune News) : पुणे रेल मंडल (Pune Railway Division) यात्रियों तथा अन्य विकास गतिविधियों के क्षेत्र में लगातार प्रयासरत रहा है I इस बार भी पुणे मंडल (Pune Railway Division) को उसकी उल्लेखनीय सेवाओं एवं कार्यो के लिए महाप्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया गया है I मंडल की उपलब्धियों के लिए सिग्नल एवं दूरसंचार  विभाग, इंजीनियरिंग विभाग तथा सेफ्टी विभाग को  शील्ड (Shield) प्रदान की गई I

Pune -Satara railway | रखरखाव एवं मरम्मत के लिए रेलवे फाटक बंद रहेगा