उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुणे रेल मंडल के कर्मचारी हुए सम्मानित

पुणे: रेल सप्ताह समारोह मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के इंद्रायणी सभागृह में आयोजित किया गया I इसमें मंडल रेल प्रबंधक रेणू शर्मा ने मंडल के कर्मचारियों को उनकी सराहनीय सेवाओं एवं कार्यो के लिए प्रशस्तिपत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का प्रारंभ रेणू शर्मा ने मां सरस्‍वती की  प्रतिमा पर माल्‍यार्पण एवं दीप प्रज्‍जवलित कर किया। उत्कृष्ट कार्य करनेवाले 358 रेलवे कर्मचारियों को व्यक्तिगत  तथा 2 ग्रुप अवार्ड मंडल रेल प्रबंधक पुरस्कार घोषित किए गए I कोविड – 19 से संबंधित दिशानिर्देशों का पालन  करते हुए सीमित संख्या मे  कर्मचारियों  को इस कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र तथा नकद पुरस्‍कार देकर सम्मानित किया गया तथा बाकी के कर्मचारियों के पुरस्कार उनके शाखाधिकारियों ने प्राप्त किए I इस अवसर पर मनोहारी सांस्‍कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्‍तुत किए गए। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक सहर्ष वाजपेयी, नीलम चंद्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थेI

रेणू शर्मा ने सभी पुरस्कृत रेल कर्मचारियों को बधाई दिया। इस कार्यक्रम का आयोजन कार्मिक विभाग द्वारा किया गया एवं समन्वय वरिष्ठ मंडल कार्मिक प्रबंधक अधिकारी डॉ. तुशाबा शिंदे ने किया। कार्यक्रम का सूत्र संचालन एवं आभार प्रदर्शन मंडल कार्मिक अधिकारी एन. एस. काजी ने किया।