Pune | ट्रक चालक की लापरवाही से गई जान ; ट्रक का सरिया घुसने से बाइक सवार की मौत 

पुणे (Pune News) : शहर (Pune) में घटी तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत (Death) हो गई है।  लोणीकंद (Lonikand) परिसर में एक ट्रक ड्राइवर की लापरवाही से सरिया पेट में घुसने से बाइक सवार की मौत हो (Pune) गई।

 

मृतक का नाम सागर शंकर वाघमारे (Sagar Shankar Waghmare) (उम्र 20, खुलेवाड़ी) है।  इस मामले में लोणीकंद पुलिस (Lonikand Police) ने रमेश नंदकुमार साठे (Ramesh Nandkumar Sathe) (उम्र 24) को गिरफ्तार (Arrest) किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवर रमेश तेज़ गति से चलाकर अहमदनगर (Ahmednagar) से पुणे (Pune)  आ रहा था।  जबकि ट्रक के पीछे बाइक से सागर आ रहा था।  इसी दौरान महालक्ष्मी स्टील दुकान के पास रमेश ने अचानक से ट्रक से टर्न लिया।  इसमें पीछे से आ रहे सागर के पेट में सरिया घुस ( Road Accident) गया।  वह बाइक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसकी मौत हो गई।  मामले की जांच लोणीकंद पुलिस कर रही है।

सिंहगढ़ रोड परिसर में टेम्पो की टक्कर में कोमल भारत अडागले (Komal Bharat Adagale) (उम्र 33, नि – पर्वती) नामक महिला की मौत हो गई।  जबकि महिला का पति भारत अडागळे (Bharat Adagale) (उम्र 38) जख्मी हो गए।  इस मामले में अज्ञात टेम्पो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  मिली जानकारी के अनुसार भारत बाइक से अपनी पत्नी के साथ जा रहे थे।  वे तालबुवा चौक से भूमकर चौक जाने के दौरान तेज़ गति से जा रही टेम्पो ने उनकी बाइक को टक्कर (Collision) मार दी।  इस घटना में बाइक में पीछे बैठी नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई।  इसके बाद उसकी मौत हो गई।  दुर्घटना के बाद टेम्पो चालक फरार हो गया. मामले की जांच सिंहगढ़ रोड पुलिस (Sinhagad Road Police) कर रही है।

लोणीकंद  परिसर में कार की टक्कर में एक 32 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।  इस मामले में कार चालक कान्हू तुकाराम कर्डिले (Kanhu Tukaram Kardile) (उम्र 53, नि – वडगाव शेरी) को गिरफ्तार कर लिया गया है।  इस मामले में अंमलदार दीपक महाले (Amaldar Deepak Mahale) ने सरकार की तरफ से लोणीकंद  पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।  गुरुवार की रात यह घटना हुई।  मामले की जांच लोणीकंद  पुलिस (Lonikand Police) कर रही है।

 

 

Pune Crime | पहचान क्यों करा रहे हो,  यह पूछने पर गैंग ने मारपीट कर की तोड़फोड़; वारजे मालवाड़ी की घटना

Pune Crime | अनैतिक संबंध में 17 साल की लड़की ने लड़के को दिया जन्म, 20 साल का आरोपी पिता गिरफ्तार