Pune | गणेशोत्सव के बाद मेट्रो गर्डर डालने का काम होगा पूरा

पुणे (Pune News) : महामेट्रो (Mahametro) ने स्पष्ट किया है कि संभाजी पुल पर मेट्रो लाइन (Metro Line) के लिए गर्डर बिछाने का काम गणेशोत्सव (Ganeshotsav) के बाद पूरा (Pune) कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह काम राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) के नियमों के अनुसार ही किया जाएगा इसलिए इसमें किसी भी तरह (Pune) की बाधा नहीं आने दी आएगी।

 

वनाज-रामवाड़ी मेट्रो लाइन (Vanaz-Ramwadi Metro Line) पर अभी काम चल रहा है। वनाज-गरवारे कॉलेज के बीच पहले चरण का काम अब अंतिम चरण में है। इस मार्ग पर स्वातंत्र्यवीर सावरकर स्मारक से डेक्कन जिमखाना बस स्टैंड के बीच मेट्रो मार्ग (Metro Route) नदी किनारे से होकर गुजरेगा।

 

इसके लिए खांडूजीबाबा चौक पर संभाजी ब्रिज से मेट्रो रूट जाएगा। हालांकि, कुछ मंडलों सहित राजनीतिक दलों ने इस बात पर आपत्ति जताई है कि इस काम से गणेश विसर्जन जुलूस में बाधा आ सकती है। इसी पृष्ठभूमि पर मेयर मुरलीधर मोहोल (Mayor Murlidhar Mohol) ने तत्काल काम बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसलिए यह काम वहीं रोक दिया गया है।

 

मेट्रो (Metro) अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो रूट के लिए दो पिलर से गर्डर बिछाए जाएंगे। इनकी चौड़ाई करीब 27 मीटर है। इतने साइज के गर्डर बनाए जा रहे हैं। स्टील के गर्डर यहाँ आए हैं। कुछ ही समय में सीमेंट के गर्डर भी बनकर तैयार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि बारिश थमने और गणेशोत्सव के बाद संभाजी पुल (sambhaji bridge) पर गर्डर लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

 

राष्ट्रीय राजमार्ग मानकों के अनुसार काम

 

राष्ट्रीय राजमार्गों के मानकों के अनुसार जमीन से 5.5 मीटर तक परिवहन के लिए जगह की आवश्यकता होती है। इसलिए टनलिंग के काम के दौरान भी जमीन से उतनी ही ऊंचाई बनाए रखी जाती है। ये मानदंड राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात, माल ढोने वाले वाहनों की ऊंचाई, उनमें रखे जा रहे सामान को ध्यान में रखते हुए तय किए गए हैं। इसी के तहत महामेट्रो (Mahametro) का काम चल रहा है। संभाजी पुल पर जमीन से करीब 6.5 मीटर की ऊंचाई पर मेट्रो मार्ग के लिए गर्डर बिछाए जाएंगे।

 

 

Pune | कार्गो विमान खरीदने के लिए मिली मंजूरी

Maharashtra | चिंता बढ़ाने वाली खबर! तीसरी लहर के मुहाने पर मुंबई में ब्लड की कमी; टाटा हॉस्पिटल दवारा ये अपील