Pune | पुणे के वाघोली में बाइक स्लिप करने की घटना में महिला की मौत 

पुणे (Pune News), 11 सितंबर : गणेश उत्सव के लिए सामान खरीद कर घर जा रही महिला की  बाइक स्लिप करके गिर गई । इस घटना (Pune) में महिला की मौत (Death) हो गई।  जबकि बाइक पर सवार एक अन्य महिला मामूली रूप से जख्मी हो गई।  मृतक महिला का नाम अनीता मंगेश विधाते (Anita Mangesh Vidate) (उम्र 31, नि – कालूबाईनगर, वाघोली, नगर रोड)  है।  इस मामले (Pune) में पुलिस अंमलदार सागर दले (Police Amaldar Sagar Dale) ने लोणीकंद पुलिस स्टेशन (Lonikand Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है।

 

दो दिन पहले अनीता और उसकी मां संगीता पांडुरंग जाधव (Sangeeta Pandurang Jadhav) (उम्र 52 ) नगर रोड (Nagar Road) के चंदनगर परिसर में गणेशोत्सव की खरीदारी करने के लिए गए थे।  रात पौने आठ बजे  बाइक सवार अनीता और उसकी मां संगीता वाघोली की  तरफ जा रहे थे।  वाघेश्वर मंदिर चौक में उसकी बाइक स्लिप (Accident) कर गई।  इस घटना में नीचे गिरने से अनीता के सिर में गंभीर चोट लगी।  उसे तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।  उपचार के दौरान गुरुवार 9 सितंबर को  ससून हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई।  इस मामले में सहायक पुलिस इंस्पेक्टर शिवशांत खोसे (Assistant Police Inspector Shivshant Khose) जांच कर रहे है।

 

 

 

Pune Police Transfer | पुणे के ACP मच्छिंद्र चव्हाण, सुधाकर यादव, SDPO सई भोरे सहित 17 अधिकारियों का ट्रांसफर; ACP नारायण शिरगांवकर, विजयकुमार पलसुले, आरती बनसोडे का पुणे शहर में ट्रांसफर