Pune : डीपी के मेन वायर को हाथ में लेकर प्रोफेसर ने की आत्महत्या

पुणे : केरल के प्रोफेसर ने पुणे में बिजली के डीपी की मेन वायर को हाथ में लेकर आत्महत्या कर ली। लॉ कॉलेज रोड पर गुरुवार दोपहर 3 बजे के आसपास यह घटना हुई। उसके आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। डेक्कन पुलिस ने इस मामले में अकस्मात मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

किरण राजकुमार (उम्र 32, नि. त्रिवेंद्रम, केरल) मृत प्रोफेसर का नाम है। वह केरल में आर्किटेक्चर कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत था। उसके पास से जो प्रमाणपत्र मिला है उससे यह जानकारी सामने आई है। उस जगह पर फोन करने के बाद पता चला कि 6 महीने से उसका व्यवहार ठीक नहीं था। इसलिए उसे नौकरी से निकाल दिया था। वो पुणे कैसे आया यह जानकारी नहीं मिली। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दोपहर में यह व्यक्ति गुस्से में कुछ बड़बड़ा रहा था।

उसने डीपी खोला और उसके वायर को उसने हाथ में ले लिया। पैर में जूता होने के कारण वो जला नहीं। हालांकि शॉक लगने से उसकी मौत हो गई। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल चेक की गई तो पता चला कि उसने अंतिम कॉल अपने पिता को किया था। यह जानकारी जांच अधिकारी संदीप जाधव ने दी।