Pune : ‘उस’ कंपनी का खाना देने के बाद मुर्गी नहीं दे रही अंडे, पोल्ट्री मालिक ने की पुलिस से शिकायत

पुणे : पुणे के लोणी कालभोर परिसर में एक अचंभित करने वाली घटना सामने आई है। मुर्गी के अंडा नहीं देने पर पॉल्ट्री मालिक ने पुलिस थाने का रुख किया। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच की शुरुआत की है। एक कंपनी से मुर्गी के लिए खाद्य सामग्री खरीदी थी। वो खाने के बाद मुर्गी अंडे नहीं दे रही है।

इस मामले में लोणी कालभोर पुलिस थाने में पोल्ट्री मालिक लक्ष्मण भोंडवे ने शिकायत दी है। मिली जानकारी के अनुसार आलंदी म्हातोबा में रहता है। लक्ष्मण के साथ ही कुछ अन्य पॉल्ट्री मालिक ने 8 दिन पहले एक कंपनी से मुर्गी के खाने के लिए दाना खरीदा। इसे खाने के बाद मुर्गी ने अंडे देना बंद कर दिया, ऐसा मालिक का कहना है। इसके अनुसार उसने पुलिस थाने का रुख किया।

इस बारे में पुलिस निरीक्षक राजेंद्र मोकाशी ने कहा कि एक कंपनी से खरीदे गए दाना खाने के बाद मुर्गी अंडे नहीं दे रही है। इस तरह की शिकायत लेकर पोल्ट्री मालिक हमारे पास आए। हमने जांच शुरू की। पशुधन और पशु चिकित्सा अधिकारी से भी बात की। संबंधित कंपनी के साथ बातचीत करके पोल्ट्री मालिक को मदद के लिए कहेंगे। कंपनी ने मदद से इंकार किया तो कानूनी कार्रवाई करेंगे।