पुणे : पुलिस को आयान और आलिया की हत्या आबिद दवारा किये जाने का संदेह, वजह आई सामने; जाने पूरा मामला 

 

पुणे, 19 जून : छोटे बच्चे आयान और पत्नी आलिया की हत्या कर आबिद ने खानापुर जाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है।  2 दिन से लापता चल रहे आबिद की शुक्रवार की सुबह शव मिला और मां-बेटे की हत्या के रहस्य से पर्दा उठ गया।  सीनियर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर निरीक्षण किया। जोन 2 के डीसीपी सागर पाटिल ने बताया कि स्थिति को देखकर लग रहा है कि आबिद ने ही हत्या की है और उसके बाद खुद आत्महत्या कर ली।  उन्होंने आशंका जताई है कि हत्या पारिवारिक वजहों से की गई है।

मां-बेटे की हत्या के बाद से लापता चल रहे आबिद अब्दुल शेख (उम्र 38 ) का शव मिला है।  जबकि इससे पहले मंगलवार को आयान आबिद शेख (उम्र 7 ) और आलिया आबिद शेख (उम्र 35 ) मां-बेटे की हत्या होने की जानकारी सामने आई थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खडकवासला बैंक वॉटर का पांणी खानापुर क्षेत्र में आता है।  यहां पर शुक्रवार की सुबह कुछ मछुवारे गए थे. उन्हें शव तैरता हुआ नज़र आया।  उन्होंने इस बात की जानकारी हवेली पुलिस को दी।  इसके बाद हवेली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।  निरीक्षण में पाया गया कि शव आबिद का है।  यह जानकारी पुणे पुलिस को दी गई।  इसके बाद जोन 2 के डीसीपी सागर पाटिल, क्राइम ब्रांच डीसीपी श्रीनिवास घाडगे व भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर कलसकर व टीम मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।  घटनास्थल से आबिद का बैग मिला है।  इसमें उसके आधार कार्ड व  अन्य सामान मिले है।
हत्या व आत्महत्या की वजह पारिवारिक 
आबिद और आलिया का आयान एक ही बेटा था।  लेकिन वह मतिमंद था।  इसे लेकर दोनों में विवाद होता था।  2011 में शेख परिवार नौकरी के लिए पुणे आया था।  लेकिन बेटे को लेकर उनमे हमेशा विवाद होता रहता था।  ऐसी आशंका है कि इसी वजह से हत्या और आत्महत्या की घटना घटी है।  पुलिस की जांच में अब तक यही जानकारी  सामने आई है।  रिश्तेदारों और परिसर के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि उनके बीच विवाद होता था।
ऐसी आशंका है कि आबिद ने पत्नी और बेटे की हत्या की।  लेकिन इसके बाद उसे अपराधबोध हुआ और उसने आत्महत्या कर ली।  उसके मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आ पाएगी।
शहर में सीसीटीवी कैमरे है।  उसके कई सीसीटीवी में उसकी फुटेज कैद हुई है।  वह अकेला नज़र आ रहा है।  इसलिए यह आत्महत्या है।
तीन पुलिस करेगी जांच 
आलिया का शव सासवड की सीमा में मिला था।  इसके अनुसार सासवड पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है।  इसकी जांच सासवड पुलिस कर रही है।  जबकि आयान का शव कात्रज में मिला था।  इसके अनुसार भारती विद्यापीठ में केस दर्ज किया गया है। इसकी जांच भारती विद्यापीठ पुलिस कर रही है।  जबकि आबिद का शव खानापुर क्षेत्र में मिला है।  इसके अनुसार हवेली पुलिस ने आकस्मिक मौत के केस दर्ज किया है।  इसकी जांच हवेली पुलिस कर रही है।