पुणे : पत्रकार की हत्या का प्रयास करने वाले को  डेढ़ वर्ष के बाद गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली कामयाबी 

पुणे, 30 नवंबर : शिरवल में पत्रकार पर सतूर और चाक़ू से हमला करके हत्या का  प्रयास करने वाले आरोपी को भारती विद्यापीठ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार  आरोपी का नाम शफीक रफीक शेख (उम्र 21, नि-कात्रज ) है।  यह घटना 19 अप्रैल 2019 में शिरवल में घटी थी।  शिरवल के पत्रकार मुराद पटेल जब घर जा रहे थे तभी रात में दो टू-व्हीलर पर 6 हमलावर आये।  पटेल की गाडी को रोककर उन्हें रोकने का प्रयास किया।  इसके बाद चार हमलावरों ने उन्हें गाडी से उतारकर उन पर हमला किया।

पाटिल के हाथ और पीठ पर सत्तूर और चाक़ू से हमला किया गया। और आरोपी फरार हो गए।  शिरवल पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था।

हमलावरों में से एक शफीक शेख के कात्रज के घर में होने की जानकारी मिलने के बाद सतारा पुलिस ने भारती विद्यापीठ पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया हैं।