Pune Police | पुणे पुलिस ने ढूंढे गायब हुए 13 लाख रुपए कीमत के 74 मोबाइल ; दिया जाएगा वापस 

 

पुणे, 21 जुलाई : (Pune Police) पुणेवासियों के गायब हुए 74 मोबाइल पुलिस के अथक प्रयास के बाद जब्त किया गया है।  यह मोबाइल 13 लाख रुपए का है। अब जिन लोगों के मोबाइल गायब हुए थे ऐसे लोगो को पुणे पुलिस (Pune Police) दवारा मोबाइल दिया जा रहा है।

शहर में चोरों ने लोगों की  नींद हराम कर रखी है।  मोबाइल चोरी और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।  पुलिस ऐसे मामलों में केस दर्ज कर मामले की जांच कर चोरों को पकड़ती है।  उनसे कई बार मोबाइल भी जब्त किये जाते है। शहर में मोबाइल गायब होने पर पुलिस मिसिंग का केस दर्ज करती है।  लेकिन इसके बाद आगे की जांच में कुछ नहीं होता है।
पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता (Police Commissioner Amitabh Gupta) ने इस पर ध्यान देते हुए क्राइम ब्रांच यूनिट 2 (Crime Branch Unit 2) के पुलिस इंस्पेक्टर महेंद्र जगताप (Police Inspector Mahendra Jagtap) को गायब हुए मोबाइल को ढूंढने का निर्देश दिया था।  इसके अनुसार शहर में दर्ज मोबाइल मिसिंग मामलों की जांच की गई।  यह  टीम  कई दिनों से  अथक प्रयास कर रही थी।  पुलिसकर्मी समीर पटेल ने 30 पुलिस स्टेशन में दर्ज मोबाइल मिसिंग की जानकारी जुटाई।
उसकी तकनीकी जांच की।  इस दौरान पता चला कि इनमें से अधिकांश मोबाइल शुरू है।  पुलिस ने इन मोबाइल की जानकारी निकाली।  इसके आधार पर 13 लाख 43 हज़ार रुपए की 74 मोबाइल जब्त की. अब ये मोबाइल वापस मूल मालिकों को दिया जाएगा।  यह जानकारी पुलिस इंस्पेक्टर महेंद्र जगताप ने दी है।  गायब हुआ मोबाइल वापस मिलने पर मूल मालिकों के चेहरे पर ख़ुशी नज़र आई।  हज़ारों फ़ोन गायब है।  उन सभी की जांच की जा रही है।

 

Pune Crime | पुणे के औंध-बाणेर परिसर के ब्रेमेन चौक में करंट लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत 

स्मार्ट सिटी मॉडल के रूप में चुने गए औंध-बाणेर (Aundh-Baner) के  ब्रेमेन चौक में पब्लिक टॉयलेट के पीछे गए एक 24 वर्षीय युवक की बिजली का करंट लगने से दर्दनाक मौत होने की चौंकाने वाली घटना (Pune Crime) घटी है।