Pune Police | 25 मरीजों की जान बचानेवाले पुलिस निरीक्षक बालकृष्ण सावंत सम्मानित

पिंपरी (Pimpri News) । (Pune Police) जब महामारी कोरोना दूसरे दौर में कहर ढा रहा था, चहुँओर प्राणवायु ऑक्सीजन की किल्लत बन गई थी। तब पिंपरी चिंचवड़ (Pimpri Chinchwad) के हिंजवड़ी स्थित एक हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म होने से 25 मरीजों की जान खतरे में आ गई। विपदा की इस घड़ी में उन मरीजों की जान बचाने के लिए हिंजवड़ी थाने के वरिष्ठ पुलिस (Pune Police) निरीक्षक  बालकृष्ण सावंत (Balkrishna Sawant) आगे आये। उनकी जी तोड़ कोशिशों से उस हॉस्पिटल में ऑक्सीजन उपलब्ध हुआ और मरीजों की जान बच गई। सावंत के इस अमूल्य योगदान के लिए उन्हें स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope), नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis), केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले (Ramdas Athawale)  के हाथों मुंबई (Mumbai) के यशवंतराव चव्हाण (Yashwantrao Chavan) भवन में सम्मान किया गया।
महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ की ओर से ‘सन्मान देवदूतों का’ नामक विशेष कार्यक्रम में कोरोना काल में अपनी जान की बाजी लगाकर दूसरों की जान बचाने वाले कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। इसमें खाकी वर्दी में रहे देवदूत के तौर पर हिंजवडी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालकृष्ण सावंत को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मंच पर स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले के अलावा विजय सिंह पटवर्धन, आशुतोष पाटील, विवेक गिरधारी, आयोजक किरण जोशी, पी एन कदम आदि उपस्थित थे।
मार्च और अप्रैल माह में कोरोना ने चहुँओर कहर बरपाया।

बेड, ऑक्सीजन और कोरोना के इलाज के लिए उपयुक्त दवाइयों की भारी किल्लत बनी रही।

कुछ ऐसे ही हालात हिंजवडी के एक हॉस्पिटल में भी बनें, यहां ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो गया था।

तब यहां एडमिट 25 मरीजों, जिन्हें ऑक्सीजन की बेहद जरूरत थी, की जान खतरे में आ गई।

तब उनकी जान बचाने के लिए पुलिस निरीक्षक बालकृष्ण सावंत देवदूत बनकर आये।

काफी दौड़धूप के बाद मुलशी के तहसीलदार अभय चव्हाण की मदद से तत्काल ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया जिससे उन 25 मरीजों की जान बच गई।

उनके इस योगदान की दखल लेते हुए मराठी पत्रकार संघ ने उन्हें ‘देवदूत’ पुरस्कार के लिए चुना।

 

 

 

 

 

Modi Cabinet Reshuffle |  मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार; महाराष्ट्र से राणे, गावित सहित ‘इन’ नामों की चर्चा

 

School Reopen | बड़ी खबर: कोरोना मुक्त क्षेत्रों में 8वीं से 12वीं की कक्षा होगी शुरू, ठाकरे सरकार द्वारा सरकारी निर्णय जारी