Pune: शिरूर में पुलिस निरीक्षक के घर चोरी, 3 लाख रुपये का सामान गायब

शिक्रापुर : शिरूर रामलिंग रोड पर बालाजी एम्पायर स्थित तीन बंद बंगले का दरवाजा तोड़ कर व खिडकी गैस कटर से काट कर चोरी करने की घटना सामने आई है। चोर ने एक घर से सोने-चांदी के गहने व अन्य वस्तु कुल मिलाकर 3 लाख 44 हजार रुपये की कीमत के सामान की चोरी की। वही दो अन्य बंगले के मालिक गांव में हैं इसलिए जानकारी नहीं मिल पाई। यह जानकारी शिरुर पुलिस ने दी। चिंताकी बात ये है कि इन तीनो घर में सए एक मुंबई के पुलिस निरीक्षक अमर जगदाले का घर भी है।

इसे लेकर मनीषा अमर जगदाले ने शिरूर पुलिस में शिकायत दी है। इस संबंध में शिरूर पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 1 मई को सुबह साढे 10 से 2 मई सुबह 6 बजे से पहले बंद बंगले का अंडॅर लॉक दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए। इसके बाद कुल 3 लाख 44 हजार रुपये का सामान चुरा लिया। साथ ही चोर पास के 20 बी बंगलो प्लॉट में रहनेवाले विनय देशपांडे के घर की खिडकी गैस कटर से काट कर घर में घुस गया। उसके पास ही 21 ए में पमोद डोंगे के बंद घर का दरवाजा तोड़ कर चोरी की। उन लोगो के घर में कया और कितनी चोरी हुई है, इसकी जानकारी नहीं मिली है। इन चोरो ने तीनो घर की आलमारी तोड़कर सारा सामान अस्त व्यस्त कर दिया।

इस मामले में शिरूर पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया है। इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली वैसे ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुणे ग्रामीण श्वान टीम को बुलाया गया। श्वान टीम के प्रशिक्षक पुलिस कॉन्स्टेबल गणेश फापाले व रवि बनसोडे ने श्वान सिंब कएमाध्यम से चोरो के नामोनिशान ढूंढने की कोशिश की।आगे की जांच पुलिस निरीक्षक प्रवीण खानापुरे के मार्गदर्शन में महिला पुलिस उपनिरीक्षक स्नेहलता चरापले कर रही है।