Pune Police Helpline | पुलिस मदद के लिए डायल 112 योजना! सिर्फ 7 मिनट में मिलेगी पुलिस की मदद

पुणे (Pune News) : राज्य के लोगों की सेवा (Pune Police Helpline) के लिए और उनकी मदद के लिए एक ही नंबर पर हर तरह की मदद मिले इस उद्देश्य से 112 योजना शुरू की गई है। 112 डायल योजना पुणे (Pune Police Helpline) में 8 सितंबर 2021 से प्रायोगिक तौर पर शुरू हुआ था। इसलिए लोगों को अब तुरंत यानी कि सिर्फ 7 मिनट में पुलिस की मदद मिली है। इससे पहले 100 नंबर पर कॉल करने से शिकायतकर्ता का लोकेशन (Location) पता नहीं चलता था, लेकिन डायल 112 पर कॉल (Call) करने के बाद शिकायतकर्ता का लोकेशन पता चलता है। इसलिए शिकायतकर्ता को तत्काल मदद मिल रही है।

 

पुणे (Pune) के पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता (Police Commissioner Amitabh Gupta), पुलिस सहआयुक्त डॉ. रवींद्र शिसवे (Assistant Commissioner of Police Dr. Ravindra Shiswe), अप्पर पुलिस आयुक्त डॉ. जालिंदर सुपेकर (Additional Commissioner of Police Dr. Jalinder Supekar) के मार्गदर्शन में नियंत्रण कक्ष में वातानुकूलित यंत्रणा, अधिकारी व पुलिस अंमलदार के बैठने की व्यवस्था आदि बातों को अत्याधुनिक करने का काम शुरू है। इस बीच पुणे पुलिस आयुक्तालय (Pune Police Commissionerate) में सभी तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित डायल 112 का नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। डायल 112 को लोग अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं, इसमें रोज 300 कॉल की सेवा पूरी की गई है।

 

शिकायतकर्ता का कॉल सबसे पहले नवी मुंबई केंद्र (Navi Mumbai Center) में जाता है। वहां शिकायत की पूरी जानकारी लेकर उस कॉल को संबंधित जिले में भेजा जाता है। शिकायत को देखकर वहां उपस्थित पास के पुलिस मार्शल (Police Marshal) को इसकी जानकारी दी जाती है। मार्शल कोल को पूरा कर उसकी जानकारी देता है। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होती है।

 

107 टू व्हीलर, 51 फोर व्हीलर

 

डायल 112 प्रणाली सुचारू रूप से चले इसके लिए 51 फोर व्हीलर व 107 टू व्हीलर कुल मिलाकर 158 वाहन पर डायल 112 के डिवाइस लगाए गए हैं। इसमें 20 नए फोर व्हीलर वाहनों की खरीदारी की गई है। इस प्रणाली को लेकर 6 अधिकारी और साधारण 500 पुलिस अंमलदार को पुणे (Pune) व मुंबई (Mumbai) में प्रशिक्षण दिए

 

 

Mumbai | Covid-19 के कारण BMC ने मैरिज रजिस्ट्रेशन सेवा अस्थायी रूप से की स्थगित

CTET Exam Pune | देरी से आने के बाद परीक्षार्थियों ने जबरदस्ती गेट खोल किया प्रवेश; रामटेकडी स्थित परीक्षा केंद्र पर मचा हंगामा