पुणे पुलिस कमिश्नर की त्रि-सूत्रीय पॉलिसी प्रभावी साबित हुई, टेस्टिंग, ट्रेसिंग और तत्काल ट्रीटमेंट पर जोर 

 

पुणे, 24 मई : नागरिकों की सुरक्षा के लिए दिन रात काम कर रही पुलिस को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने त्रि-सूत्रीय पॉलिसी अपनाई है।  हर पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों की टेस्टिंग, ट्रेसिंग और तत्काल ट्रीटमेंट पर ज़ोर दिया है।  इस वजह से पुलिस विभाग में तेज़ी से कोरोना संक्रमण का मामला कम हुआ है।  साढ़े आठ हज़ार पुलिसकर्मियों  200 कर्मचारी ही कोरोना संक्रमित है।  कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने से अधिकारियों के साथ कर्मचारियों ने सतोष जाहिर किया है।

 शहर में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले तेज़ी से बढे है।  इस वजह से नाकेबंदी, पेट्रोलिंग और बंदोबस्त करने वाले पुलिसकर्मियों के साथ अधिकारी कोरोना संक्रमित हो रहे है।  कोरोना वेक्सीनेशन के बाद भी कोरोना के मामले बढ़ने पर चिंता जाहिर की जा रही थी।  इसे देखते हुए पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता कोरोना के मामले पर ब्रेक लगाने के लिए पॉलिसी तैयार की।  इसके अनुसार आयुक्तालय के साथ सभी पुलिस स्टेशन में अधिकारियों के साथ कर्मचारियों की टेस्टिंग शुरू की गई। रिपोर्ट मिलने के बाद संक्रमित कर्मचारियों को आइसोलेट किया गया।  इसके साथ ही उनके संपर्क में आये लोगों को घर पर ही रहने के लिए कहा गया।  कर्मचारियों की ट्रेसिंग करने के बाद उनकी टेस्टिंग और तत्काल उपचार करने से संक्रमण में कमी लाने में मदद मिली है।
सतर्कता के तौर पर शिवाजीनगर पुलिस मुख्यालय के पुलिस हॉस्पिटल में 10 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की गई।  इसके साथ ही कर्मचारियों के परिवार के लोगों की टेस्टिंग शुरू की गई।  कुछ दिनों पहले संक्रमित हुए पुलिसकर्मियों की संख्या 300 के पार चली गई थी।  लेकिन नई पॉलिसी के कारण यह संख्या 200 तक लाने में प्रशासन को सफलता मिली है।  अधिकारियों के साथ पुलिस विभाग में कर्मचारियों की संख्या 8 हज़ार 644 है।  अब तक 2 हज़ार 273 पुलिसकर्मियों को कोरोना हो चुका है।  इनमें से 18 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है।
कोरोना संक्रमण टालने का प्रयास 
पुलिस विभाग में अधिकारियों के साथ कर्मचारियों में बढ़ते कोरोना के मामले के कारण टेस्टिंग, ट्रेसिंग और तत्काल उपचार को प्राथमिकता दी गई।  इसकी वजह से कोरोना के मामले कम हुए है।  फ़िलहाल वेक्सीनेशन पर ज़ोर दिया जा रहा है।  इसके अनुसार कोरोना संक्रमण से दूर रहने का प्रयास किया जा रहा है।  – अमिताभ गुप्ता, पुलिस कमिश्नर
वेक्सिनेशन में ग्रामीण पुलिस आगे 
कोरोना को देखते हुए वेक्सीनेशन में पुणे ग्रामीण पुलिस आगे है।  अब तक 97% वेक्सीनेशन पूरी हो चुकी है।  इनमें से 200 अधिकारी और 2 हज़ार 431 कर्मचारी शामिल है।  पुलिस सुप्रीटेंडेंट अभिनव देखमुख खुद वेक्सीनेशन पर ध्यान दे रहे है।  उन्होंने अधिक से अधिक कर्मचारियों के वेक्सीनेशन को प्राथमिकता दी है।  अब तक ग्रामीण पुलिस के 69 अधिकारियों और 533 कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण हुआ है।