Pune | पिंपरी में एक व्यक्ति ने फ्लाईओवर से छलांग लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास 

पिंपरी (Pimpri News) : एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने फ्लाईओवर (Flyover) से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास (Suicide Attempt) किया।  इस घटना (Pune) में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें हॉस्पिटल (Hospital) में भर्ती कराया गया है।  पुणे-मुंबई हाईवे (Pune-Mumbai Highway) पर पिंपरी के ग्रेड सेपरेटर (Grade Separator) पर सोमवार की दोपहर साढ़े 12 बजे यह घटना (Pune) हुई।  

 

फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुणे-मुंबई हाईवे पर पिंपरी से चिंचवड़ की दिशा में जाने वाली ग्रेड सेपरेटर के ऊपर बने फ्लाईओवर (Flyover) से एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने ग्रेड सेपरेटर पर छलांग लगा दी।  इसके कारण अचानक से ट्रैफिक (Traffic) में अफरा-तफरी मच गई।  साथ ही सड़क की दोनों तरफ काफी भीड़ जमा हो गई।  पुलिस कर्मचारी आबासाहेब बंडगर (Police Abasaheb Bandgar) ने  इस घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी।  इस जानकारी पर पिंपरी (Pimpri) के संत तुकाराम नगर से मुख्य फायर ब्रिगेड केंद्र (Fire Brigade Center) के जवान व पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास (Suicide Attempt) करने वाले व्यक्ति की  जांघ गंभीर रूप से जख्मी हो गई  है।  पता चला है कि किसी ने भी उन्हें छलांग लगाते नहीं देखा है।  साथ ही उनका नाम भी पता नहीं चल पाया है।  उन्होंने छलांग क्यों लगाई यह भी पता नहीं चल पाया है, पुलिस (Police) मामले की जांच कर रही है।

 

 

—————————————————————————————————————————————————

Poonch Terrorist Attack | जम्मू कश्मीर के पूंछ में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़! JCO सहित 5 भारतीय जवान शहीद

श्रीनगर (Srinagar News) : जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पूंछ इलाके में आज सोमवार को आतंकवादियों (Poonch Terrorist Attack) के हमले में भारतीय सेना (Indian Army) के 5 जवान शहीद हो गए। सेना ने इस पूरे इलाके को सील कर दिया है और आतंकवादियों (Poonch Terrorist Attack) को ढूंढ़ा जा रहा है, यह जानकारी सेना के प्रवक्ता ने दी है। इस मुठभेड़ में जेसीओ (JCO) सहित 5 जवान शहीद हो गए हैं।