Pune Pimpri Crime | घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए महिला और उसकी दो बेटियों से छेड़छाड़, निगडी परिसर की घटना

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Pune Pimpri Crime | पुराने विवाद के गुस्से में सीधे घर में घुसकर मां और उसके दी बेटियों के साथ अश्लील भाषा में गाली गलौज कर छेड़छाड़ करने की घटना निगडी में हुई है। इस मामले में एक 40 वर्षीय व्यक्ति पर धारा 354, 352, 509 के तहत केस दर्ज किया गया है। यह घटना शनिवार 3 सितंबर की रात सवा 9 बजे निगडी के ओटास्कीम में हुई। (Pune Pimpri Crime)

 

इस मामले में महिला ने निगडी पुलिस स्टेशन में सोमवार 5 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर विशाल मारुती किर्ते (40 नि. निगडी) के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात सवा 9 बजे
शिकायतकर्ता और उनकी दो बेटियां टीवी देख रही थी।
आरोपी और महिला के बीच इससे पूर्व मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था।
इसी बात के गुस्से में आरोपी सीधे महिला के घर में घुस गया। (Pune Pimpri Crime)

 

उसने गाली गलौज कर महिला और लड़कियों के साथ गलत व्यवहार किया।
साथ ही हाथ बांधकर मारपीट करने की धमकी देते हुए महिला की तरफ लपका।
मामले की जांच महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर ताकतोडे कर रही है।

 

Web Title :- Pune Pimpri Crime | A woman and two girls were molested by entering the house and abusing; Incidents in Nigdi area

 

 

इसे भी पढ़ें

 

Pune Crime | कोरेगांव पार्क में सुबह तक खुले होटल रोव (प्लन्ज) पर क्राइम ब्रांच और राज्य उत्पादन शुल्क विभाग की कारवाई

 

Pune Crime | मांजरी खुर्द के आर. एस डेअरी फार्म पर FDA का छापा, 899 किलो नकली पनीर जब्त