Pune | खुशखबरी ! दिसंबर आखिर तक पीसीएमसी से फुगेवाड़ी के बीच मेट्रो दौड़ेगी 

पुणे (Pune News) : Pune | अगले  वर्ष दिसंबर के आखिर तक पीसीएमसी (PCMC) से फुगेवाड़ी (Fugewadi) रूट में मेट्रो (Metro) चलेगी।  सात किलोमीटर के इस रूट में पांच स्टेशन है।  पीसीएमसी से फुगेवाड़ी के रूट में भोसरी (Pune) को छोड़कर सभी मेट्रो स्टेशन (Metro Station) का काम प्रगतिपथ पर है।  यह जानकारी महामेट्रो (Mahametro) के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर अतुल गाडगिल (Executive Director Atul Gadgil) ने दी है।

पुणे मेट्रो (Pune Metro) का काम अगले 13 महीने में यानी दिसंबर 2022 तक पूरा होगा।  दिसंबर 2022 तक काम पूरी करके पूर्ण क्षमता से मेट्रो शुरू की जाएगी।  यह विश्वास महामेट्रो की तरफ से जताया गया है।

 

पुणे मेट्रो दो कॉरिडोर में बंटा है।  इनमें 30 स्टेशन शामिल है।  पुणे मेट्रो (Pune Metro) की कुल लंबाई 33. 1 किलोमीटर है।  पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) से स्वारगेट कॉरिडोर (Swargate Corridor) की लंबाई 17. 4 किलो मीटर है।  इनमें शिवाजीनगर (Shivajinagar) से स्वारगेट के बीच 6 किलोमीटर का अंडरग्राउंड रूट है।  जबकि वनाज से रामवाड़ी दूसरे कॉरिडोर की रूट 15 मीटर लंबी और ऊंचाई पर है।

 

पुणे मेट्रो का काम तेज़ी से पूरा हो रहा है।  अब तक पुणे मेट्रो 65% काम पूरा हो चुका है।  जल्द यात्रियों  के लिए प्राधान्य विभाग (रूट) कार्यान्वित होगा।  संत तुकाराम नगर से फुगेवाड़ी (Sant Tukaram Nagar to Fugewadi) और वनाज से गरवारे कॉलेज (Vanaj to Garware College) प्राथमिक रूट है।  पुणे मेट्रो प्रोजेक्ट (Pune Metro Project) दिसंबर 2022 तक पूरी करनी की योजना है।

 

पुणे मेट्रो (Pune Metro) ने अपना प्रोजेक्ट खड़ी करने से लेकर पर्यावरण की सुरक्षा और संवर्धन करने के लिए विभिन्न ग्रीन प्रोजेक्ट हाथ में लिया है।  सौर ऊर्जा का बड़े स्तर पर इस्तेमाल। बारिश के पानी का स्टॉक, बायोडाइजेस्टर, वृक्षारोपण, पेड़ों को फिर से लगाना और ग्रीन हाउस जैसे कई उल्लेखनीय कार्यक्रम है।

 

पुणे मेट्रो ने नए रूट-बॉल तकनीक के जरिये लाइन में आने वाले पेड़ों का पुनःरोपण किया है।  स्थानीय प्रशासन के दवारा उपलब्ध कर दिए गए विभिन्न गार्डन और परिसर में यह पेड़ लगाए गए है।  पुणे मेट्रो ने अब तक 2261 पेड़ों का पुनःरोपण किया है।  इसके अलावा पुणे मेट्रो ने पुणे (Pune) आसपास की विभिन्न जगहों पर 15 हज़ार से अधिक नए  पेड़ लगाए है।  प्रत्यारोपण के बाद 80% से अधिक  पेड़ जंगली है।

 

 

Pune | बी.एड में प्रवेश के लिए हुई सीईटी परीक्षा का रिजल्ट घोषित