Breaking : राष्ट्रवादी के विधायक भारत भालके का निधन, कार्यकर्ताओं पर टुटा दुखों पहाड़ 

 

पुणे/सोलापुर, 28 नवंबर 

मंगलवेढा विधानसभा सीट से राष्ट्रवादी के विधायक भारत भालके का निधन हो गया है वे 60 साल के थे।  पुणे के रूबी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली।  भारत भालके को पिछले महीने कोरोना हुआ था।  कुछ दिनों के बाद उन्होंने कोरोना को मात देकर घर आ गए थे।  लेकिन फिर से तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पुणे के रूबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।  शुक्रवार की दोपहर से उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी।  इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।  आखिरकार मध्य रात्रि में उन्होंने आखिरी सांस ली।  कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने ट्वीट कर इस संबंध में  जानकारी देते हुए श्रद्धांजलि दी।
रूबी हॉल क्लीनिक के बाहर  उनकी तबीयत को लेकर पहला बुलेटिन दोपहर साढ़े चार बजे प्रसारित किया गया।  इसके बाद कार्यकर्ता और उनके चाहने वाले उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए विट्ठल से प्रार्थना की।  सोशल मीडिया में भी उनके हेल्थ को लेकर काफी चर्चा हुई।  लेकिन आख़िरकार मौत ने उन्हें हरा दिया।  भारत भालके की ख़राब तबीयत की  खबर मिलने पर राष्ट्रवादी अध्यक्ष शरद पवार, पालकमंत्री दत्तात्रय भरने ने रूबी हॉल क्लीनिक पहुंचकर उनका हाल जाना।  डॉक्टर्स से उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली।
शाम साढ़े चार बजे हॉस्पिटल के बाहर भारी भीड़ जुटने के बाद डॉक्टर्स ने उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी।  डॉक्टर्स ने बताया की उनकी स्थिति बेहद नाजुक है।  उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।  पंढरपुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी हॉस्पिटल के बाहर पहुंचे थे।  उनके निधन की खबर से कार्यकर्ताओं पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।  कई लोगों को हॉस्पिटल के बाहर रोते हुए देखा गया।  भारत भालके अपने पीछे पत्नी, बेटा और तीन विवाहित बेटी से भरा पूरा परिवार छोड़कर गए है।  सुबह पंढरपुर सरकोली में उनका  अंतिम संस्कार किया गया ।