Pune | पुणे के महापौर मुरलीधर मोहोल के जन्मदिन के मौके पर रक्तदान शिबिर का आयोजन; लोगों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा

पुणे (Pune News) : Pune | पुणे मनपा (Pune Corporation) के महापौर मुरलीधर मोहोल (Mayor Murlidhar Mohol) के जन्मदिन के मौके पर संस्कृति प्रतिष्ठान की ओर से शुभारंभ लॉन्स डीपी रोड में रक्तदान  शिविर (Blood Donation Camp) का आयोजन किया गया था। इस  शिविर (Pune) में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

 

कोरोना काल के दौरान शहर में खून की बहुत कमी महसूस की गई थी। आगे इस तरह की कमी न हो इसे ध्यान में रखते हुए इस  शिविर   का आयोजन किया गया था। पुणे मनपा के महापौर मुरलीधर अण्णा मोहोल (Mayor Murlidhar Anna Mohol) के जन्मदिन के मौके पर मंगलवार को संस्कृति प्रतिष्ठान की ओर से इस  शिविर  का आयोजन किया गया। इस  शिविर  में पुणे (Pune) के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता के साथ अन्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही भाजपा युवा मोर्चा हवेली तालुकाध्यक्ष अनिल सातव पाटिल (Anil Satav Patil), भाजपा वाघोली शहर अध्यक्ष केतन जाधव (Ketan Jadhav), भाजपा लोहगांव शहर अध्यक्ष प्रवीण खांदवे (Praveen Khandve) व अन्य उपस्थित थे।

 

 

 

भाजपा युवा मोर्चा हवेली तालुकाध्यक्ष अनिल सातव पाटिल ने कहा कि कोरोना काल में सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए आम लोगों की मदद के लिए पुणे (Pune) के महापौर मुरलीधर मोहोल के काम को सभी जानते हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर भाजपा कार्यकर्ता ने उत्साह से इस शिविर में हिस्सा लिया। इस तरीके से हमलोगों ने अनोखे रूप से शुभकामनाएं दी है।

 

 

Pune | मैसूर से हजरत निजामुद्दीन के लिए सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष ट्रेन, पुणे में रहेगा हॉल्ट

Devendra Fadnavis | आख़िरकार देवेंद्र फडणवीस ने किया विस्फोट ; नवाब मलिक के परिवार ने कुर्ला में 3 एकड़ सम्पत्ति अंडरवर्ल्ड के गुंडों से खरीदी