Pune | पुणे के राजगुरुनगर में तेंदुए के हमले में एक महिला की मौत

पुणे (Pune News) : जिले (Pune) के राजगुरुनगर (Rajgurunagar) के पास वडगाव पाटोले (Pune) में झोपड़ी में सो रही महिला पर तेंदुए ने हमला (Leopard attack) कर दिया। जिसमें महिला की मौत (Death) हो गई। जानाबाई रामचंद्र गडदे (Janabai Ramchandra Gadade) (उम्र 60) मृतक का नाम है।

 

वडगाव पाटोले (vadgaon patole) स्थित बोरदरा-साबले बस्ती में यह महिला सो रही थी। मंगलवार रात वह घर में सो रही थी। उसके घर से कुछ ही दूरी पर उसका भाई रहता है। बुधवार सुबह वह उसके घर आया तो वो नहीं दिखी। पास में कहीं गई होगी इसलिए उसने महिला को नहीं ढूंढा। बहुत देर होने के बाद भी वो नहीं दिखी तो भाई ने ढूंढना शुरू किया। तब उसे घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर आधा खाया हुआ शव मिला। तेंदुए (Leopard) ने महिला का हाथ पैर खा लिया था। वन विभाग (Forest department) ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

वडगाव पाटोले परिसर में पिछले तीन से चार महीने से ग्रामीण को तेंदुए दिख रहे थे। तेंदुए ने एक टूव्हीलर सवार पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। लोग खेत और अन्य काम के सिलसिले में बाहर निकलने से डरने लगे। वन विभाग (Forest department) ने कुछ दिन पहले पिंजरा लगाया था। उसमें एक तेंदुआ फंसा था।

उसके बाद भी बार-बार तेंदुआ दिख रहा था। अब तो तेंदुए ने एक महिला को मार दिया है, इससे इलाके में डर का माहौल है।

 

 

Pune | सुनील माने की ओर से नौकरी महोत्सव का आयोजन

PMRDA | पीएमआरडीए की विकास योजना पर अब तक 26,000 आपत्तियां