Pune : घर के पुराने कूलर को ऑनलाइन बेचना पड़ा महंगा, साइबर क्रिमिनल ने लगाया 3 लाख का चूना

पुणे : घर के पुराने कूलर को ऑनलाइन बेचने की कोशिश करना बहुत महंगा पड़ा। उस व्यक्ति को साइबर क्रिमिनल ने 3 लाख का चूना लगाया। इस मामले में कोंढवा पुलिस थाने में परेश माथुर (उम्र 44) ने शिकायत दर्ज कराई है। इसके अनुसार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता महम्मदवाडी इलाके में रहता है। उसके पास पुराना कूलर था। उसे बेचने का विज्ञापन ओएलएक्स पर दिया। तभी आरोपी ने उनसे संपर्क किया। उसने कहा कि उसे कूलर पसंद आया है, उसे खरीदना है। उसके बाद उसने पैसे के बारे में पूछा।

पैसे भेजने के बाद कुछ पैसे रिफंड होंगे, ऐसा कहते हुए उसने पेटीएम क्यूआर कोड स्कैन करने की बात कही। उस कोड के माध्यम से आरोपी ने उसके बैंक से सारे पैसे ट्रांसफर कर लिए। उसने कुल 2 लाख 80 हजार रुपये ट्रांसफर किए। उसने और पैसे ट्रांसफर करने को कहा। ऐसे में उसे महसूस हुआ कि उसे ठगा जा रहा है। उसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। इस मामले की जांच कोंढवा पुलिस कर रही है।