Pune News | पुणे : योगी सरकार की कायराना कार्रवाई का निषेध ! हिटलरशाही से लोगों की आवाज नहीं दबाई जा सकती – मोहन जोशी

पुणे : पुणे समाचार –  Pune News  | किसानों से मिलने जा रही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को उत्तर प्रदेश की कायर योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Sarkar) की पुलिस ने कब्जे में लिया है। यह कार्रवाई बेहद निंदनीय है। हिटलरशाही के जरिये लोगों की आवाज नहीं दबाई जा सकती है। यह चेतावनी पूर्व विधायक और प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोहन जोशी (Mohan Joshi) ने ने दी है। (pune news | yogi government doing wrong things peoples voice cannot be suppressed by repression mohan joshi)

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर (Lakhimpur) खीरी में आंदोलन कर रहे किसानों पर रविवार को फायरिंग की गई थी। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। मोदी सरकार के अन्यायपूर्ण कृषि कानून (Agricultural law) का विरोध करते हुए पिछले कई महीने से किसान आंदोलन कर रहे है। योगी सरकार पुलिस बल का इस्तेमाल कर इसे दबाने का प्रयास कर रही है। फायरिंग में मरने वाले किसानों के परिवारों और आंदोलन कर रहे किसानों को सांत्वना देने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखीमपुर जाने वाली थी। लेकिन योगी सरकार ने उन्हें अपने पुलिस बल के जरिये कब्जे में लेकर रोक लिया है। यह काम हास्यास्पद है। इस तरह के दबाव तंत्र से प्रियंका गांधी झुकने वाली नहीं है। देश के सभी कांग्रेसीजन उनके साथ है।

कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्रियों, नेताओं और अन्य पार्टी के नेताओं को लखीमपुर जाने से रोका जा रहा है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

Web Title : pune news | yogi government doing wrong things peoples voice cannot be suppressed by repression mohan joshi

Twitter

Crime News | आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा ; फलटण में 5 लोगों पर केस दर्ज 

Maharashtra Schools Reopen | डेढ़ साल के बाद बजी स्कूल की घंटी! फूलों की बारिश के बीच छात्रों ने स्कूल में रखा कदम

drugs case | NCB बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को टारगेट क्यों करती है? समीर वानखेडे का करारा जवाब