Pune News | दर्दनाक ! मशीन में स्कार्फ फंसने से नवविवाहिता की मौत ; छह महीने पहले हुई थी शादी 

पुणे : Pune News | जानवर के लिए चारा की कटाई के दौरान मशीन में स्कार्फ फंसने से गला अकड़ गया और 21 वर्षीय नवविवाहिता की दर्दनाक मौत (Death) हो गई।  यह घटना आंबेगांव तालुका के लाखनगांव (Lakhangaon) में हुई है।  इस घटना से (Pune News) परिसर में शोक पसर गया है और जिसने भी सुना वह सहम गया.

मृतक का नाम सोनाली दौंड (Sonali Daund) (उम्र 21 ) है।  सोनाली की शादी छह महीने पहले हुई थी।  नई नई दुल्हन की मौत (Death) से परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा है।  सोनाली जानवरों के लिए चारा काटने की मशीन में चारा काट रही थी।  मग्न होकर चारा काट रही सोनाली का स्कार्फ कब मशीन में फंस गया उसे पता नहीं चला।
इस दौरान मशीन चल रही थी जिसकी वजह से वह खींचता चला गया और गले से फंसे स्कार्फ से गले पर दबाव बढ़ता गया।  जब तक सोनाली खुद को संभाल पाती उसकी मौत हो चुकी थी।  उसकी मौत से परिसर में मातम पसर गया है।  छह महीने पहले परिवार ने धूमधाम से उसकी शादी की थी।

 

 

Pune Crime  | पुणे के प्रसिद्ध अभिनेता अनिकेत विश्वासराव के खिलाफ पत्नी और अभिनेत्री स्नेहा ने पारिवारिक हिंसा और मारपीट का केस दर्ज कराया 

 

Pune News | एरिया सभा का नियम लागू करने तक बहुसदस्यीय प्रणाली से चुनाव पर स्थगिती दें

Pune News | 24 घँटे जलापूर्ति मांग के लिए मनसे का आंदोलन

Dr. Balram Bhargava | महाराष्ट्र वन विभाग के बिना को-वैक्सीन बनाना असंभव था ;  ICMR के डॉ. बलराम भार्गव का खुलासा 
Dr Amol Kolhe | राष्ट्रवादी के सांसद डॉ. अमोल कोल्हे पार्टी बदलेंगे? एकांतवास से बाहर आने के बाद पहली बार दिया स्पष्टीकरण