Pune News : ‘तुम मेरे तरफ क्या देख रहे हो, तुम जानते हो मैं कौन हूँ? तुम्हें भी केक की तरह ही काट डालूंगा, मारणे गैंग के रूपेश मारणे सहित 8 पर अपराध दर्ज

पुणे : ऑनलाइन टीम – कुख्यात अपराधी गजा मारणे की गैंग के शातिर अपराध रुपेश मारणे और अन्य 8 लोगों पर पुणे पुलिस ने धमकाने और सार्वजनिक रास्ते पर केक काटने के मामले में अपराध दर्ज किया गया है। यह घटना रास्ता पेठ में 14 फ़रवरी को घटी।

इस मामले में समर्थ पुलिस थाने में रुपेश मारणे व उनके 8 साथीदारों पर अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, समर्थ पुलिस थाने बीट मार्शल सचिन जाधव व बालाजी शिंदे 14 फ़रवरी को रात के समय पेट्रोलिंग कर रहे थे। तभी रास्ता पेठ में स्थित इंग्लिश मीडियम स्कूल के पास एक युवक घबराते हुए आया। उसने पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसकर्मी को रुपेश मारणे गैंग द्वारा रास्ते में केक काटने की जानकारी दी।

गैंग ने युवक को धमकाते हुए कहा कि ‘तुम मेरे तरफ क्या देख रहे हो, तुम मस्ती चढ़ी है क्या, मैंने कौन हु तुम जानते हो क्या, मैं रुपेशदादा मारणे हूँ, पुणे का भाई हु। अभी ही जेल से बाहर आया हु। तुम्हें भी केक के जैसे काट दूंगा।’

जिसके बाद कर्मचारी सुमीत खुट्टे सुभाष मोरे घटनास्थल पर पहुंचे। वहां मारणे गैंग केक काट रहे थे। लेकिन, पुलिस को देखते ही सभी वहां से भाग निकले। एका अज्ञात व्यक्ती द्वारा दी गयी जानकारी पर समर्थ पुलिस ने  रुपेश मारणे व उनके साथियों पर सार्वजनिक जगह में भीड़ कर आदेश का उल्लंघन, अवैध रूप से लोगों की जमावड़ा कर बीच रास्ते में केक काटने के मामले में अपराध दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ निरीक्षक विष्णू ताम्हाणे मामले की जांच कर रहे है।