Pune News | एक दिन छोड़कर जलापूर्ति ही भाजपा का ‘शहर परिवर्तन’

पिंपरी : Pune News | सत्तारुढ़ भाजपा (BJP) के कार्यकाल में पिंपरी चिंचवाड़ (Pimpri Chinchwad) में सुचारू जलापूर्ति की योजना बनाने का मुद्दा विफल हो गया है। भाजपा ने स्मार्ट सिटी (Smart City) और सिटी ट्रांसफॉर्मेशन ऑफिस (City Transformation Office) के जरिए मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का दावा किया था। स्मार्ट सिटी के कार्यों पर अरबों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पता चला है कि शहर परिवर्तन कार्यालय के नाम से ही सलाहकारों पर करीब 13 करोड़ रुपये खर्च किए गए।पांच साल पहले तक दैनिक पानी की सप्लाई को बंद कर एक दिन छोड़कर सप्लाई कर भाजपा ने ‘शहर परिवर्तन’ कर (Pune News) दिखाया है, यह टिप्पणी राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) के शहराध्यक्ष संजोग वाघेरे पाटिल (Sanjog Waghre Patil) ने की है।

 

पिंपरी चिंचवडकरों को मनपा जल आपूर्ति विभाग (Municipal Water Supply Department) के टेंडर व कमीशनखोरी में ही भाजपा की रुचि रहने और उसके भ्रष्ट प्रबंधन के कारण पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मनपा प्रशासन (PCMC Administration) शहरवासियों का पानी नहीं रोकें, नहीं तो सत्ताधारी भाजपा और नगर निगम प्रशासन (PCMC) के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा, वाघेरे पाटिल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, शहर में पानी की आपूर्ति बाधित होने से नागरिक परेशान हैं। पानी की समस्या को बढ़ाने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा को जिम्मेदार बताते हुए, संजोग वाघेरे पाटिल ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से शहर में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति हो रही है।नागरिकों, विपक्षी पार्षदों और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से दैनिक जलापूर्ति की लगातार मांग की जा रही है। बावजूद इसके सत्तादल व प्रशासन रोजाना पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है।

 

शहर में एक तरफ जहां रोजाना जलापूर्ति नहीं हो रही है तो दूसरी तरफ एक दिन में भी लोगों को ठीक से पानी नहीं दिया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से शहर के विभिन्न हिस्सों में जलापूर्ति ठप है। नागरिकों को समय-समय पर पानी छोड़ा जा रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्यकाल में 24 घँटे जलापूर्ति योजना शुरू की गईं। हालांकि, भाजपा के सत्ता में आने के बाद यह योजना उलटी हो गई। सत्ताधारी भाजपा पांच साल से बाधित जलापूर्ति की समस्या का समाधान नहीं कर पाई है। वह सलाहकारों और ठेकेदारों पर बहुत पैसा खर्च करना पसंद कर रही है। उनके कार्यकाल के दौरान पूरे शहर में पानी की कटौती जारी ही है। नगर निगम शहर के सैकड़ों नवनिर्मित भवनों को पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। आंध्र, भामा आसखेड़ बांध से पानी आरक्षित कर शहर में लाने की योजना राष्ट्रवादी के माध्यम से शुरू हुई। भाजपा उस परियोजना की योजना भी नहीं बना सकी। भाजपा पदाधिकारी व कार्यवाहक विधायक इस बात पर जोर देते रहे हैं कि दो माह में ही कार्यों का निरीक्षण कर शहर को पानी मिल जाएगा लेकिन वे इस प्रक्रिया को गति देने के लिए कुछ करते नहीं दिख रहे हैं। सत्ताधारी गलती छिपाने के लिए लोगों को गुमराह कर जलापूर्ति के लिए लोगों को बंधक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। संजोग वाघेरे पाटिल ने कहा है कि वे इसे रोकें और शहर में हर दिन सुचारू पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करें, अन्यथा राष्ट्रवादी उनके खिलाफ उग्र आंदोलन शुरू करेगी।

 

 

 

 

Pune News | रेल, कोयला और खनन राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने चालीसगांव-धुले मेमू ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

 

Pune Crime | पुणे में 32 वर्षीय महिला ने होटल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो महीने पहले हुई थी शादी