Pune News : पुणे शहर में शातिर चोर का गिरोह गिरफ्तार, 38 लाख का माल जब्त  

पुणे : ऑनलाइन टीम – पुणे शहर में उत्पाद मचाने वाले शातिर गिरोह को हडपसर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो पहिया और चार पहिया वाहन जब्त किया है। साथ ही गिरोह पर 21 मामले दर्ज़ होने की बात सामने आई है। कीमत की बात करे तो आरोपियों के पास से कुल 38 लाख 13 हजार रुपए कीमत का माल बरामद हुआ है।

आरोपियों के नाम कन्वरसिंग कुलसिंग टाक (20 नि. तुळजाभवानी वसाहत, हडपसर), अजयसिंग अर्जुनसिंग दुधाणी (20, नि. पाण्याच्या टाकि के पास मांजरी बुद्रुक), जयसिंग कालुसिंग जुनी (27, नि. बिराजदार नगर, गल्ली नं.5, वैदुवाडी, हाडपसर) नाम है।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, काळेपडळ परिसर में स्प्लेंडर (एमएच 25 एए 0941) से तीन आरोपी घूम रहा है, ऐसी जानकारी पुलिस को मिली कि तीनों आरोपी पैदल चल रहे लोगों को मोबाइल और सोने की चेन बेचने की कोशिश कर रहा है। बाद में पुलिस ने जाल बिछाकर तीनो को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में हडपसर, कात्रज, शिक्रापूर, ठाणे, कल्याण इन परिसर में डकैती, वाहन चोरी की बात कबुली। साथ ही हिललाईन पुलिस थाने क्षेत्र में एटीएम चोरी का मामला भी दर्ज़ है। आरोपियों के खिलाफ 5 डकैती, 4 चार पहिया की चोरी, 5 दो पहिया की चोरी, 7 मोबाईल चोरी ऐसे कुल 21 अपराध दर्ज़ है। आरोपियों के पास से 4 चार पहिया, 5 दो पहिये, 33 मोबाइल, सोना आदि ऐसे कुल 38 लाख 13 हजार रुपये का माल मिला है।

यह कारवाई पूर्व प्रादेशिक विभाग के अपर पुलिस आयुक्त नामदेव चव्हाण, परिमंडळ पांच के पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटील के मार्गदर्शन में हडपसर विभाग के सहाय्यक पुलिस आयुक्त कल्याणराव विधाते, हडपसर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बाळकृष्ण कदम, पुलिस निरीक्षक गुन्हे राजु अडागळे के सुचना अनुसार टीम के सहाय्यक पुलिस निरीक्षक संजय चव्हाण, पुलिस उपनिरीक्षक सौरभ माने, पुलिस हवालदार प्रदीप सोनवण, प्रताप गायकवाड, पुलिस  नाईक सैदोबा भोजराव, समीर पांडुळे, संदिप राठोड, नितीन मुंढे, पुलिस शिपाई अकबर शेख, शशिकांत नाळे, शाहीद शेख, सचिन जाधव, प्रशांत दुधाळ, उमाकांत स्वामी, निखील पवार की टीम ने की।