Pune News : येरवड़ा में वाहनों की तोड़फोड़, दो घायल

पुणे : ऑनलाइन टीम – एक गैंग ने येरवड़ा में 7 से 8 वाहनों की तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद पुरे परिसर में तनाव का माहौल बन गया है। इसके अलावा पथराव की वजह से दो युवक घायल हो गए। यह घटना येरवड़ा के फुलेनगर महात्मा फुले उद्यान के पास रविवार रात साढ़े आठ बजे के आसपास घटी। घटना के बाद से फुलेनगर व परिसर में तनाव का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, येरवड़ा के महात्मा फुले उद्यान साथ ही आळंदी रोड पर खड़े वाहनों पर एक गैंग ने लोहे की रॉड और पत्थर से तोड़फोड़ की। इस जगह पर शराब और गांजा पिने के लिए बाहर  से लोग आते है। दो दिन पहले ही यहाँ कुछ युवकों के बीच झगड़ा भी हुआ था। जिसके बाद रविवार रात साढ़े आठ बजे के आसपास गैंग ने वाहनों की तोड़फोड़ कर दो युवक को घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए येरवड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।