Pune News | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 26 नवंबर को पुणे के दौरे पर आएंगे; लेकिन शरद पवार का निमंत्रण नकारा 

पुणे : Pune News | भाजपा के सीनियर नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) 26 नवंबर शुक्रवार को पुणे आ रहे है।  उनकी उपस्थिति में स्वारगेट के गणेश क्रीड़ा कला मंच में पुणे (Pune News) शहर भाजपा (BJP) कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है।  इस दौरान विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस व प्रदेशाध्यक्ष विधायक चंद्रकांत पाटिल प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।  यह जानकारी शहर अध्यक्ष जगदीश मुलीक (Jagdish Mulik) ने दी है।

 

राष्ट्रवादी के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने  केंद्रीय गृह मंत्री व सहकारिता मंत्री अमित शाह ( Amit Shah) को  पुणे (Pune) में मुलाकात का निमंत्रण दिया था।  पवार के निमंत्रण पर शाह पुणे के वसंतदादा शक्कर इंस्टीट्यूट (Vasantdada Sugar Institute) का दौरा करने वाले थे।  लेकिन एक न्यूज़ पेपर ने खबर प्रकशित की है कि अमित शाह के दौरे में  इंस्टीट्यूट  जाने का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।

 

इस सम्मेलन की तैयारी के लिए भाजपा (BJP) पदाधिकारियों की विभिन्न व्यवस्था और योजना बैठक आयोजित की गई।  18 नवंबर से अगले चार दिन मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में स्थानीय विधायक, मंडल अध्यक्ष, शहर पदाधिकारी और नगरसेवक मार्गदर्शन करेंगे।  इसके बाद चार दिनों में मंडल स्तरीय पदाधिकारी, नगरसेवक, कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ प्रमुख और बूथ समिति के सदस्यों की बैठक होगी।  यह जानकारी शहर अध्यक्ष जगदीश मुलीक ने दी है।

अमित शहद के पास सहकारिता मंत्रालय इसलिए दिया गया था निमंत्रण

राष्ट्रवादी के अध्यक्ष शरद पवार ने केंद्रीय गृह मंत्री व सहकारिता मंत्री अमित शाह को पुणे  मुलाकात का निमंत्रण दिया था।  शाह के पास सहकारिता मंत्रालय (Ministry Of Cooperatives) होने की वजह से सहकारिता विभाग से संबंधित मुद्दों को लेकर यह मुलाकात होनी थी।  माना जा रहा था कि इसमें महाराष्ट्र के शक्कर कारखानों को लेकर चर्चा होनी थी।  शाह ने भी मुलाकात की इच्छा जताई थी।  इसके बाद राजनीतिक गलियारे में कई तरह की चर्चाओं का वातावरण गर्म हो गया था।  लेकिन अब पता चल रहा है कि अमित शाह ने यह निमंत्रण स्वीकार नहीं किया है।

मनपा चुनाव की रणनीति

 
माना जा रहा है कि इस सम्मेलन में मनपा चुनाव (municipal elections) को लेकर रणनीति बन सकती है।  अमित शाह कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चुनाव में किस तरह जाना है इसका गुरुमंत्र दे सकते है।  राज्य में महाविकास आघाडी (MahaVikas Aghadi) की सरकार बनाने के बाद से तीनों दलों की स्थिति पहले से मजबूत हुई है।  चुनाव में तीनों दल साथ मिलकर लड़ते है तो भाजपा के लिए मुश्किल हो सकती है।  इन्ही तमाम सवालों के संदर्भ में इस कार्यकर्ता सम्मेलन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

 

 

ST Workers Strike | दर्दनाक ! निलंबन के डर से जहर पीने वाले हड़ताली 29 वर्षीय एसटी कर्मचारी की आख़िरकार मौत 

 

Pune Crime | पुणे में तेज़  गति से जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त ; दोनों पैर से फंस गए नाबालिग चालक को मुक्त कराया गया