Pune News : जुड़वां बेटियों के साथ हैवान पिता 4 साल से कर रहा था बलात्कार

पुणे : ऑनलाइन टीम – पुणे में समाज को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने ही अपने जुड़वे बच्ची के साथ पिछले चार साल से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित की मां ने आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज़ कराई है।  पुलिस ने मां की शिकायत पर पिता के खिलाफ चाइल्ड सेक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

यह घटना पुणे के कोंढवा खुर्द में घटी। आरोपी पिता अपने बच्चियों के साथ पिछले चार से बलात्कार कर रहा था। पीड़िता की मां को इसकी जानकारी होने के बाद उन्होंने पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अपने शिकायत में उन्होंने कहा कि आरोपी पति पिछले चार सालों से लड़कियों के साथ दुष्कर्म कर रहा है। आरोपी एक फ्रॅब्रिकेशन दुकान का मलिक है। पत्नी जून 2020 से अपनी बेटियों के साथ अलग रह रही है।

अपने शिकायत में पत्नी ने कहा कि 2016 में दो लड़कियों में से एक को पेट में दर्द होने की शिकायत हुई थी। उस समय बच्ची को एक डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे सोनोग्राफी कराने की सलाह दी। उसके अनुसार उसकी सोनोग्राफी की गई। हालांकि, सोनोग्राफी रिपोर्ट को पति ने जला दिया। इस बीच एक रात मां बेडरूम में लड़कियों के साथ सो रही थी, जबकि आरोपी पति हॉल में सो रहा था। रात के लगभग डेढ़ बजे उसने लड़की को रोते हुए सुना और हॉल में चला