Pune News : 50 हजार रुपए की फिरौती मांगने के आरोप में तीन गिरफ्तार

पुणे : ऑनलाइन टीम – कुत्ते खरीदने के बहाने तीन आरोपियों ने अपने दोस्त को तलजाई पहाड़ी पर ले गए। वहां उससे कोयता दिखाकर 50,000 रुपये की मांग की। इस मामले में बिबवेवाड़ी पुलिस ने फिरौती का मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

गौरव काळे (नि. प्रेमनगर, मार्केटयार्ड), सागर गवळी (नि.बिबेवाडी ओटा स्कीम), रोहन कांबळे (नि.ओटा स्कीम बिबेवाडी) ऐसे गिरफ्तार किये गए आरोपियों के नाम है। इस मामले में केंजळेनगर में 21 साल के युवक ने शिकायत दर्ज कराई है।

बिबवेवाडी पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता और तीनों आरोपी परिचित है। आरोपी सागर गवळी पर डेढ़ लाख का कर्ज है। कर्ज वापस करने के लिए उसे 50 हजार रुपए की जरुरत थी। इस दौरान आरोपी शिकायतकर्ता को कुत्ते खरीदने के बहाने तळजाई टेकडी पर ले गए। जहां आरोपियों ने शिकायतकर्ता से कोयते दिखाकर 50 हजार रुपए की मांग की। लेकिन युवक ने पैसे देने से मना कर दिया। बाद में आरोपियों ने युवक को वहीं छोड़ दिया।

बाद में युवक ने अपने साथ हुए हादसे की बात अपने घर में बताया। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने बिबेवाडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अब पुलिस में तीनो को गिरफ्तार कर लिया है।