Pune News : इंतजार खत्म! ‘कोविशिल्ड’ सीरम से निकलकर भारत के 13 शहरों में रवाना

पुणे:  ऑनलाइन टीम – कोरोना वैक्सीन को लेकर देश वासियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल कोरोना वैक्सीन की पहली खेप तीन ट्रकों में तड़के 5 बजे पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट से लोहगाव विमानतळ की ओर रवाना हो गई है। वैक्सीन को महाराष्ट्र पुलिस की कड़ी सुरक्षा में रवाना किया गया है। 3 कोल्ड स्टोरेज कंटेनर पहले ही भेज दिए गए थे। कल (सोमवार) शाम में 6 कंटेनर सीरम में आये थे। जिसमें से 3 कंटेनर को पहले रवाना किया गया।

https://twitter.com/ANI/status/1348774613442916352

रवाना होने से पहले ट्रक पर हार पहनाया गया साथ ही नारियल फोड़ कर यात्रा शुरू की गयी। पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटील के हाथों नारियल फोड़ा गया। इस दौरान सिरम के पदाधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। साथ ही महाराष्ट्र पुलिस की कड़ी सुरक्षा का भी बंदोबस्त किया गया है। 3 कंटेनर में भरे डोस भारत के 13 शहर में पहुंचाया जायेगा।

सीरम इंस्टीट्यूट के कर्मचारियों ने तालियां बजाईकर कंटेनर को गेट से बाहर निकाला। परिमंडळ पांच के उपायुक्त नम्रता पाटील साथ ही हडपसर पुलिस और मुख्यालय आज सुबह से यहां मौजूद हैं। अब बाकि दो कंटेनर एक मध्यप्रदेश और एक गुजरात भेजा जायेगा। ‘कोविशिल्ड’ को जिन 13 शहरों में भेजा जायेगा उन शहर के नाम औरंगाबाद, दिल्ली, चेन्नई, बैंगलोर, करनाल, कोलकाता, विजयवाड़ा, हैदराबाद, गुवाहाटी, लखनऊ, चंडीगढ़ और भुवनेश्वर है।