Pune News | गणतंत्र दिवस 2022 परेड में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करनेवाले NCC कैडेट के दल को किया गया रवाना

पुणे : पुणे (Pune News) में आयोजित 45 दिनों के कठिन प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद, महाराष्ट्र राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले एनसीसी कैडेटों (NCC Cadets) की टुकड़ी को 18 दिसंबर 2021 को रंगारंग समारोह में एनसीसी समूह मुख्यालय, पुणे (Pune News) के कमांडर ब्रिगेडियर आर के गायकवाड़ (Commander Brigadier R. K. Gaikwad) ने झंडी दिखाकर रवाना किया। दल का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल अनिरुद्ध सिंह (Anirudh Singh) कर रहे हैं और इसमें 02 सहयोगी एनसीसी अधिकारी मेजर अरुशा शेटे (Arusha Shete,), द्वितीय अधिकारी मनोज फिरंगे (Manoj Firange) और 57 कैडेट (34 लड़के और 23 लड़कियां) हैं।

 

इससे पहले, ब्रिगेडियर आर के गायकवाड़ ने दल को संबोधित किया था और प्रशिक्षुओं और कैडेटों द्वारा प्रदर्शित कड़ी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के लिए उनकी सराहना की थी। उन्होंने कैडेटों के प्रदर्शन पर भरोसा जताया। गणतंत्र दिवस शिविर 2022 के दौरान, कैडेट विभिन्न प्रतियोगिताओं में 16 अन्य राज्य निदेशालय टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे, महाराष्ट्र की संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे और 26 जनवरी 2022 को राजपथ पर मार्चिंग दल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 

कैडेटों इस यात्रा को शुरू करते हुए उमंग, जोश और उत्साह से भरे हुए थे। पिछले 45 दिनों का लगातार थका देने वाला प्रशिक्षण कार्यक्रम उनके उत्साह को कम नहीं कर सका।

 

 

 

Pune Crime | मौज-मस्ती के लिए टू व्हीलर चुरानेवाले दो लोगों को पुणे पुलिस के क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, 3 लाख की 9 गाड़ियां जब्त

 

Railway News | ट्रेन से सफर करने से पहले एक बार ट्रेन के बदले नंबर पर जरूर नजर डाल लें

 

MPSC Exam | MPSC के छात्रों को बड़ी राहत, आयु सीमा पार कर चुके अभ्यर्थियों के लिए एक और खास मौका