Pune News | भिड़े पुल पर जलकुंभियों के अटकने से पूरा रास्ता बंद 

 

पुणे, 9 जुलाई : (Pune News) पुणे शहर को पानी सप्लाई करने वाले खड़कवासला डैम (Khadakwasla Dam) में पिछले 24 घंटे में जोरदार बारिश हुई है।  इस वजह से डैम पूरी क्षमता से भर गया है। (Pune News) गुरुवार की शाम से मुठा नदी (Mutha River) में यहां से पानी छोड़ा जा रहा है। इस पानी के साथ आये जलकुंभियों के डेक्कन के  भिड़े पुल में फंसने से पूरा रास्ता जाम हो गया है।

जल संसाधन विभाग (Department of Water Resources) से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह पानशेत, खड़कवासला, वरसगांव और टेमघर इन चारों डैम में 14 टीएमसी पानी था।  यह शुक्रवार की सुबह तक 18 टीएमसी हो गई।  जबकि खड़कवासला डैम से पिछले 12 घंटे में 0. 70 टीएमसी पानी मुठा नदी में छोड़ा  गया है।  इसकी वजह से 24 घंटे में 5 टीएमसी पानी का स्टॉक बढ़ गया है।

 

Pune Crime | पुणे के आंबेगांव पठार में 16 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार, फोटो वायरल करने की धमकी 

 

 एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार (rape) कर उसकी फोटो वायरल (Photo viral) करने की धमकी देने की घटना (Pune Crime) सामने आई है।  इस मामले में पीड़ित लड़की ने खड़क पुलिस स्टेशन (khadak police station) में शिकायत दर्ज कराई है।  इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर पॉस्को (Posco) के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम वृषभ सुधीर शिंदे (उम्र 19 वर्ष, नि – आंबेगांव पठार ) है।  आरोपी ने 16 वर्षीय पीड़ित लड़की को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ प्राकृतिक और अप्राकृतिक बलात्कार किया। आरोपी ने लड़की को उसकी फोटो वायरल करने की धमकी दी थी।  इसके बाद पीड़ित ने खड़क पुलिस स्टेशन में आरोपी की शिकायत दर्ज  करा दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी और पीड़ित 16 वर्षीय लड़की की एक-दूसरे से पहचान थी।  आरोपी ने पीड़ित लड़की को शादी करने का भरोसा देकर उसके साथ जबरन प्राकृतिक और अप्राकृतिक बलात्कार किया।