Pune News | स्पेशल ट्रेनों की सेवा नियमित ट्रेनों के रूप में बहाल

पुणे : Pune News | रेलवे बोर्ड द्वारा कोविड 19 काल में सभी श्रेणी के ट्रेनों को स्पेशल नाम से चला रही थी। जिसके लिए उन्हें तय किराया से 1.3 गुणा देना पड़ता था। रेलवे बोर्ड (Railway Board) द्वारा जारी नए आदेश के बाद अब यात्रियों का किराया कम होगा और स्पेशल टैग को हटाकर सामान्य रूप से पूर्व की तरह ट्रेनों (Pune News) का परिचालन होगा।रेलवे ने निम्नलिखित  स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं को नियमित ट्रेनों के रूप में तत्काल प्रभाव से अगली सूचना तक बहाल करने का निर्णय लिया है:

  1. 02811लोकमान्य तिलक टर्मिनस- हटिया द्वि-साप्ताहिक अब ट्रेन संख्या 12811 के रूप में चलेगी।
  2. 02812हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक अब ट्रेन संख्या 12812 के रूप में चलेगा।
  3. 02817पुणे-संतरागाछी साप्ताहिक अब ट्रेन संख्या 20821 के रूप में चलेगी।
  4. 02818संतरागाछी-पुणे साप्ताहिक अब ट्रेन संख्या 20822 के रूप में चलेगी।
  5. 02596साईनगर शिर्डी-हावड़ा साप्ताहिक अब ट्रेन संख्या 22893 के रूप में चलेगी।
  6. 02594हावड़ा-साइनगर शिर्डी साप्ताहिक अब ट्रेन संख्या 22894 के रूप में चलेगी।
  7. 02095छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-हावड़ा सप्ताह में 4 दिन चलने वाली अब ट्रेन संख्या 12261 के रूप में चलेगी।
  8. 02096हावड़ा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सप्ताह में 4 दिन चलने वाला अब ट्रेन संख्या 12262 के रूप में चलेगी।

 यात्री कृपया उपरोक्त परिवर्तनों पर ध्यान दें।  इन ट्रेनों के हॉल्ट व विस्तृत समय सारणी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।

 केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य पर सभी मानदंडों, COVID19 से संबंधित एसओपी का पालन करते हुए इन ट्रेनों में बोर्डिंग की अनुमति होगी।

 

Pune Crime | महाराष्ट्र ओनरशिप फ्लैट एक्ट के अंतर्गत सिद्धीविनायक के राजेश साकला और वृषभ साकला पर एफआईआर दर्ज, 12 साल बाद भी नहीं किया ट्रांसफर

Pune Corporation | शहर में लगे अवैध बैनर और झंडों को लेकर पुणे मनपा का बड़ा फैसला!