Pune News : राजस्थान से अफीम लेकर आया पुणे में बेचने, पुलिस ने किया गिरफ्तार, 17 किलो अफीम जब्त

पुणे : ऑनलाइन टीम – एक अलिशान कार से तस्करी कर लाई गई 17 किलोग्राम 200 ग्राम अफीम को भारती विद्यापीठ परिवहन विभाग के पुलिस ने पकड़ा। ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। भारती विद्यापीठ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी का नाम महिपाल गणपत विष्णोई 30 नि. साई हाईट्स, हरपळे वस्ती, फुरसुंगी, मूल नि. राजस्थान) है।

राजस्थान के साथ-साथ कुछ उत्तरी राज्यों में अफीम की खेती के लिए केंद्र सरकार के नारकोटिक्स कंट्रोल विभाग से अनुमति की आवश्यकता होती है। बिना अनुमति के अफीम की बिक्री और खेती प्रतिबंधित है। बिष्णोई राजस्थान से अफीम लेकर विक्री के लिए होंडा सिटी कार में कात्रज की ओर निकला था। इस दौरान परिवहन शाखा के पुलिस नाईक वणवे और मांढरे कात्रज चौक पर ड्यूटी में तैनात थे। उन्हें कार पर संदेह हुआ तो कार रुकवाया। जांच करते वक़्त कार की डिक्की में एक बोरे में अफीम बरामद हुआ।

इस घटना की जानकारी भारती विद्यापीठ पुलिस को दी गयी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जगन्नाथ कळसकर, अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अर्जुन बोत्रे, सहायक पुलिस निरीक्षक अर्जुन गायकवाड, रवींद्र भोसले, संतोष भापकर सभी घटनास्थल पहुंचकर अफीम से भरे बोरे को जब्त कर लिया।

आरोपी अफीम कहां से लाया, कहां ले जा रहा था, क्या आरोपी के कोई अन्य साथी भी हैं। इसकी जांच की जा रही है। भारती विद्यापीठ पुलिस आगे की जांच कर रही है।