Pune News | पिंपरी चिंचवड में आज से शुरू होंगे स्कूल

पिंपरी : पुणे (Pune News) के बाद अब पिंपरी चिंचवड़ (Pimpri Chinchwad) शहर में भी स्कूल शुरू करने का फैसला हो गया है। शहर में पहली से सातवीं कक्षा तक के स्कूल कल (गुरुवार) से शुरू हो जाएंगे। हालांकि छात्रों को स्कूल जाने से पहले माता-पिता की लिखित सहमति लेनी होगी। इस संबंध में पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम आयुक्त राजेश पाटिल (Rajesh Patil) की ओर से आदेश जारी किया गया है। इसके चलते पूरे दो साल बाद फिर से स्कूल गुलजार होने जा रहे (Pune News) हैं।

 

राज्य सरकार (State government) ने 1 से 7 दिसंबर तक स्कूलों को शुरू करने की मंजूरी दी थी। हालांकि, तभी कोरोना का नया वेरिएंट ‘ओमायक्रॉन’ (Omicron) ने पुणे, पिंपरी चिंचवड़ समेत राज्य में दस्तक दे दी। इसलिए प्रशासन ने एहतियात बरतनी शुरू कर दी। इसी संदर्भ में नगर आयुक्त राजेश पाटिल ने एक दिसंबर 2021 से कक्षा एक से सातवीं तक शुरू करने के निर्णय को 15 दिसंबर तक टाल दिया था। अब 16 दिसंबर से स्कूल शुरू करने का फैसला किया गया है। हालांकि स्कूलों को कोरोना के सभी नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा।

 

नगर निगम प्रशासन (PCMC) की ओर से स्कूलों को आदेश जारी किए गए हैं कि, विद्यालय में स्वच्छता, कीटाणुशोधन विषय की सुविधा सुनिश्चित की जाए। आवश्यक वस्तुएं जैसे कीटाणुनाशक, साबुन, पानी आदि उपलब्ध कराया जाना चाहिए। शिक्षक, दूसरे स्टाफ जिन्होंने टीके की दो खुराकें पूरी नहीं की हैं। उन्हें 48 घंटे का आरटीपीसीआर टेस्ट (RTPCR Test) देना अनिवार्य है और उसकी रिपोर्ट या टीके का सर्टिफिकेट को स्कूल डॉकेट में रखना जरूरी है। स्कूल में सभी शिक्षकों और शिक्षण स्टाफ का टीकाकरण पूरा किया जाना चाहिए। कक्षा, स्टाफ रूम में बैठने की व्यवस्था शारीरिक दूरी के नियमों के अनुरूप होनी चाहिए। कोरोना नियमों (corona rules) का पालन करने के लिए उपाय किए जाने चाहिए। छात्रों को स्कूल जाने से पहले माता-पिता की लिखित सहमति लेनी होगी।

 

 

 

Former MLA Mohan Joshi | उपदेश देने से अच्छा बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार का विरोध करें; पूर्व विधायक मोहन जोशी ने चंद्रकांत पाटिल पर साधा निशाना

 

Pune News | राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.67 लाख मुकदमों का निपटान