Pune News : पुणे में ‘सैराट’ ! विश्रांतवाडी परिसर में पिता और भाई ने की प्रेमी को जान से मारने की कोशिश  

पुणे : ऑनलाइन टीम – पुणे में एक बार फिर सैराट की पुनरावृत्ती हुई है। दरअसल बहन के साथ रिश्ता रखने से नाराज भाई और पिता ने मिलकर प्रेमी पर जानलेवा हमला किया। इस घटना से हर तरफ खलबली मच गयी है। यह घटना गुरुवार देर रात धानोरी में घटी। राजू गौतम भिसे (25) घायल युवक का नाम है। विश्रांतवाडी पुलिस ने इस मामले में चार लोगों की गिरफ़्तारी की है।

इस मामले की शिकायत घायल युवक की माँ सुनीता भिसे ने विश्रांतवाडी पुलिस थाने में दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने आशिष मोरे, जीवन परियार, प्रतीक ओव्हाळ और सुनील ओव्हाळ के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, राजू का प्रतिक की बहन के साथ प्रेम संबंध था। इसी कारण यह पूरा विवाद खड़ा हुआ। आरोपी प्रतिक ने राजू से मेरी बहन से दूर रहो कहकर अपने पिता और दो दोस्तों के साथ मिलकर राजू पर लोहे के रॉड से मारा। आरोपियों ने राजू के सिर पर कोयते से वार किया। इस दौरान राजू को बचाने के लिए उसकी मां आ गयी। आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की।

इस बीच राजू भिसे गंभीर रूप से घायल हो गया। फ़िलहाल उनका इलाज एक अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही विश्रांतवाडी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। विश्रांतवाडी पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है।